ग्राम चौपाल के माध्यम से सीडीओ ने सुनी गांव की समस्याएं

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। विकास खण्ड-बैतालपुर के अन्तर्गत ग्राम पंचायत – सकरापार बुजुर्ग में आयोजित ग्राम चौपाल (गॉव की समस्या, गाँव के समाधान) में मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार द्वारा प्रतिभाग किया गया।चौपाल के समय खण्ड विकास अधिकारी, बैतालपुर ग्राम सचिव कला पाण्डेय, पंचायत सहायक श्रेया मणि त्रिपाठी, बी०एम०एम० रिकी सिंह, ए०एन०एम० सुनीता देवी आशा मंजू शर्मा, यूनिसेफ के अंजू, सामूहिक शौचालय के केयर टेकर सिताबी देवी पूर्व ग्राम प्रधान एवं ग्रामवासी उपस्थित थे। हल्का लेखपाल एवं शैलेश कुमार रोजगार सेवक अनुपस्थित थे। अनुपस्थित लेखपाल के विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिया गया तथा रोजगार सेवक की संविदा समाप्त करने हेतु खण्ड विकास अधिकारी को निर्देशित किया गया।
मुख्य विकास अधिकारी ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित ग्राम चौपाल (गॉव की समस्या, गाँव के समाधान ) के सम्बन्ध में उपस्थित ग्रामवासियों को बताया कि ग्राम चौपाल का उद्देश्य ग्राम की समस्याएं जैसे जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र, खतौनी, परिवार रजिस्टर की नकल, वृद्ध पेंशन, दिव्यांग पेंशन, निराश्रित पेंशन आदि की जानकारी एवं मूलभूत समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु किया जाता है। चौपाल में उपस्थित ग्राम सचिव से प्राप्त शिकायती पत्र एवं शिकायती रजिस्टर माँगा गया तो प्रस्तुत नहीं किया गया और न ही इनके द्वारा ग्राम चौपाल का रजिस्टर ही बनाया गया है ताकि उसे रजिस्टर में दर्ज कर मानीटरिंग किया जा सके। इससे स्पष्ट होता है कि ग्राम सचिव द्वारा शासन के दिशा-निर्देशों अनुपालन नहीं किया जा रहा जो इनकी स्वेच्छाचारिता एवं सरकारी कार्यों में उदासीनता का द्योतक है। खण्ड विकास अधिकारी को निर्देशित किया गया कि ग्राम सचिव कला पाण्डेय के कारण बताओ नोटिस देते हुए इनके विरूद्ध दण्डात्मक कार्यवाही करने हेतु पत्रालेख प्रस्तुत करें।
ग्राम चौपाल में उपस्थित रमपति पुत्र त्रिवेदी द्वारा अवगत कराया गया कि मेरा वृद्धावस्था पेंशन विगत दो वर्षो से नहीं मिल रहा है। ग्राम सचिव को निर्देशित किया गया कि इसकी जाँच कराकर नियमानुसार वृद्धावस्था पेंशन दिलवाना सुनिश्चित करें। उपस्थित ए०एन०एम० सुनीता देवी एवं मंजू शर्मा, आशा से जानकारी चाही गयी कि ग्राम पंचायत में कितने आयुष्मान कार्ड बनाये गये है तथा कितने बनने का लक्ष्य निर्धारित था। उपस्थित आशा द्वारा बताया गया कि 150 लक्ष्य के सापेक्ष 135 बना दिया गया है 15 शेष है तथा ए0एन0एम0 द्वारा बताया गया कि 250 का लक्ष्य था जिसमे से 200 बना दिया गया है तथा 50 बनना शेष है। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि इससे प्रतीत होता है कि इन्हें इस योजना की पूरी जानकारी नहीं है तथा इनके द्वारा अपने पदीय दायित्वों का निर्वहन नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्य चिकित्साधिकारी से अपेक्षा है कि सम्बन्धित ए०एन०एम० एवं आशा के विरूद्ध दण्डात्मक कार्यवाही करते हुए अवगत कराये ।
मुख्य विकास अधिकारी द्वारा ग्राम चौपाल में उपस्थित ग्रामवासी को आयुष्मान कार्ड के संबंध में विस्तार से बताया गया कि इससे गरीब परिवार के व्यक्तियों के एवं सदस्यों के जिनके आयुष्मान कार्ड बन गया है उसको चिकित्सा हेतु पाँच लाख की मुफ्त चिकित्सा की सुविधा प्राप्त होती है। उपस्थित ए०एन०एम० एवं आशा कार्यकर्ती को निर्देशित किया गया कि ग्राम पंचायत में बचे हुए पात्र लाभार्थी का 03 दिन में आयुष्मान कार्ड बनवाना सुनिश्चित करे अन्यथा खण्ड विकास अधिकारी को निर्देशित किया गया कि सम्बन्धित के विरूद्ध दण्डात्मक कार्यवाही करते हुए अवगत कराये।

rkpshomnath

Recent Posts

संतकबीरनगर में 1597 मतदेय स्थल प्रस्तावित, 1200 से अधिक मतदाताओं वाले बूथों का विभाजन

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। मतदाताओं की सुविधा और मतदान प्रक्रिया को सुगम बनाने के उद्देश्य…

3 hours ago

संतकबीरनगर में शांतिपूर्ण संपन्न हुई पीईटी, 84.23 प्रतिशत अभ्यर्थी हुए शामिल

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में रविवार को प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 आठ परीक्षा केंद्रों…

3 hours ago

पहले दिन 11,900 अभ्यर्थियों ने छोड़ी पीईटी दोनों पालियों में 34,516 ने दी परीक्षा

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 के पहले…

3 hours ago

व्यंग्य: चाँद फिर निकला है, खीर देख मन पिघला है!

लेखक: संजय एम. तराणेकर, कवि, लेखक एवं समीक्षक, इंदौर (मध्य प्रदेश) शरद पूर्णिमा की रात…

3 hours ago

भागलपुर सर्राफा दुकान चोरी का खुलासा, एक आरोपी और तीन बाल अपचारी हिरासत में

भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मईल थाना क्षेत्र के भागलपुर में सर्राफा दुकान में हुई चोरी…

3 hours ago

हत्या के प्रयास का वांछित आरोपी गिरफ्तार, चाकू बरामद

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। गौरीबाजार थाना क्षेत्र में हत्या के प्रयास के मामले में वांछित…

6 hours ago