देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के निर्देश पर अनिल कुमार सोनकर, जिला प्रोबेशन अधिकारी व जयप्रकाश तिवारी, संरक्षण अधिकारी, जिला बाल संरक्षण इकाई, देवरिया के नेतृत्व में स्ट्रीट सिचुएशन ( रोड जैसे स्थिति पर रहने वाले बच्चों ) को रेस्क्यू किए जाने के उद्देश्य से रेस्क्यू अभियान चलाया गया, जिसमें बस स्टेण्ड, भटवलिया टैक्सी स्टेण्ड, निकट जिला कारागार, सोनूघाट एवं खुखुन्दू में तथा अन्य हाट -स्पाट पर भ्रमण किया गया रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान एक नाबालिग बालक को विशेष रेस्क्यू अभियान के अन्तर्गत खुखुन्दू थाना रोड चाय मिठाई के दुकान से रेस्क्यू किया गया।
उक्त अभियान में जन मानस को जागरूक किया गया। नबालिक बालक को बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत कराया गया तथा बाल कल्याण समिति के द्वारा बालक के संरक्षण हेतु राजकीय बाल गृह (बालक) देवरिया में निरूद्ध कराया गया, रेस्क्यू ऑपरेशन अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व की निगरानी में चलाया गया।
रेस्क्यू टीम में, प्रभारी निरीक्षक थाना खुखुन्दू संतोष कुमार सिंह, उप निरीक्षक गोरख यादव, आरक्षी प्रदीप कुमार, आरक्षी मीरा चौधरी, आरक्षी शशीकिरन कुशवाहा, थाना ए०एच० टी० यू०, आरक्षी सनत राजभर एवं पूजा गुप्ता, श्रम विभाग से पंकज मिश्र, मीनू जायसवाल मनोवैज्ञानिक, वन स्टाप सेन्टर, देवरिया सुनीलनाथ तिवारी चाईल्ड लाईन अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। मतदाताओं की सुविधा और मतदान प्रक्रिया को सुगम बनाने के उद्देश्य…
संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में रविवार को प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 आठ परीक्षा केंद्रों…
गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 के पहले…
लेखक: संजय एम. तराणेकर, कवि, लेखक एवं समीक्षक, इंदौर (मध्य प्रदेश) शरद पूर्णिमा की रात…
भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मईल थाना क्षेत्र के भागलपुर में सर्राफा दुकान में हुई चोरी…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। गौरीबाजार थाना क्षेत्र में हत्या के प्रयास के मामले में वांछित…