C-vigil ऐप द्वारा आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के प्रकरणों की जानकारी कर सकते हैं प्राप्त

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। उप जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव श्रीवास्तव ने बताया है कि लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 के निर्वाचन कार्य को स्वतंत्र एवं निष्पक्ष रुप से निष्पादित किये जाने एवं आमजन के माध्यम से आदर्श आचार संहिता अथवा निर्वाचन व्यय संबंधी उल्लंघन के प्रकरणों की जानकारी प्राप्त करने के दृष्टिगत भारत निर्वाचन आयोग द्वारा C-vigil के नाम से एक अभिनव ऐप विकसित किया गया है। C-vigil ऐप को कोई भी नागरिक अपने स्मार्ट फोन से गूगल प्ले स्टोर / एप्पल स्टोर के जरिये आसानी से डाउनलोड करके आदर्श आचार संहिता एवं निर्वाचन व्यय संबंधी किसी प्रकार के उल्लंघन संबंधी घटना / प्रकरण की फोटो, वीडियो या आडियो के माध्यम से शिकायत कर सकता है। C-vigil के जरिये शिकायत करने वाले व्यक्ति का नाम भी गोपनीय रखे जाने का प्राविधान है।
इसके अतिरिक्त कोई भी नागरिक आयोग के निर्देशानुसार जनपद स्तर पर स्थापित शिकायत/व्यय अनुवीक्षण नियंत्रण कक्ष एवं कॉल सेंटर, जिसका नंबर 05568-222261, 297052 व 226351 है, पर भी आदर्श आचार संहिता एवं निर्वाचन व्यय के उल्लंघन संबंधी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
जनपद के समस्त नागरिकों से उन्होंने अपील की है कि आयोग द्वारा विकसित C- vigil ऐप को अपने स्मार्ट फोन में डाउनलोड कर, C-vigil के माध्यम से आदर्श आचार संहिता व निर्वाचन व्यय ‘उल्लंघन संबंधी प्रकरणों को जिला प्रशासन के संज्ञान में लाने का कष्ट करें।

rkpnews@desk

Recent Posts

मनेर के हल्दी छपरा घाट पर मातम, गंगा में नहाने गईं सात में से तीन लापता

फोटो स्थल व सांकेतिक कर्मा-धर्मा पूजा के बाद गंगा में नहाना पड़ा भारी, सात डूबने…

4 minutes ago

उत्सव के बीच दर्दनाक हादसा: नदी में डूबकर 6 की मौत, गांवों में पसरा सन्नाटा

सांकेतिक पलामू (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। झारखंड के पलामू जिले में करमा पर्व के दौरान…

15 minutes ago

कालकाजी के आस्था कुंज में वारदात के बाद अलर्ट, LSR ने बदला क्लास का शेड्यूल

आस्था कुंज दुष्कर्म मामले के बाद LSR कॉलेज में सुरक्षा अलर्ट, कक्षाएं ऑनलाइन नई दिल्ली…

27 minutes ago

शालीमार बाग में आधी रात बुलडोजर एक्शन, मस्जिद का हिस्सा टूटने पर मचा हंगामा

https://twitter.com/shoaibJamei/status/2102541528044630125?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2102541528044630125%7Ctwgr%5Eac38023a5f57828b40c49625c4d8daf89271bf4b%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.prabhasakshi.com%2Fnational%2Fshalimar-bagh-madina-masjid-demolished-in-midnight-delhi-anti-encroachment-drive नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। राजधानी दिल्ली के शालीमार बाग इलाके में मंगलवार…

39 minutes ago

संजा – मिट्टी की खुशबू का पर्व

हाँ, कच्ची दीवारों पर जब, संजा मुस्कुराती थी,मिट्टी-गोबर-फूलों से बेटियाँ दुनिया सजाती थीं।नन्ही-सी उँगलियों में…

48 minutes ago

आजमगढ़ में पत्नी-पंडितों की हत्या का आरोपी एनकाउंटर में ढेर, बेटे की भी मौत

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में पत्नी और दो पंडितों की गोली मारकर हत्या करने…

54 minutes ago