कैंप कार्यालय मे डीएम ने की जिला समन्वय समिति की बैठक

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।विशेष संचारी रोग नियन्त्रण, दस्तक अभियान अप्रैल माह के सफल संचालन हेतु जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की बैठक कैंप कार्यालय में सम्पन्न हुई।
बैठक में 01अप्रैल से 30 अप्रैल तक चलने वाले संचारी रोग नियंत्रण अभियान, दस्तक अभियान के संबंध में जिलाधिकारी द्वारा सभी नोडल अधिकारी तथा एमओआईसी से चर्चा की और निर्देशित किया कि इस अभियान को सफल बनाने हेतु आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित कराएं। उन्होंने नोडल अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि स्वयं उनके द्वारा अभियान के बीच में औचक निरीक्षण में शिथिलता व लापरवाही पाये जाने पर संबंधित नोडल अधिकारी का उत्तरदायित्व निर्धारित करते हुए कार्यवाही की जाएगी।
उन्होंने समस्त प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों, समस्त ईओ, डीपीआरओ, बेसिक शिक्षा अधिकारी व मलेरिया अधिकारी को निर्देश दिया गया कि सभी वार्डों, गांवों व विद्यालयों में झाड़ियों की कटाई, फागिंग व दवाओं का छिड़काव और साफ सफाई को सुनिश्चित करें। जेईएई एस के तहत संवेदनशील क्षेत्रों को चिन्हित कर साफ- सफाई व टीकाकरण सहित अन्य आवश्यक कदम उठाने के लिए भी निर्देशित किया।
बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ नीना वर्मा, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ राजेंद्र प्रसाद व डॉ राकेश कुमार, डीआईओएस अमरनाथ राय, डीपीओ दुर्गेश कुमार अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।

rkpshomnath

Recent Posts

संजा – मिट्टी की खुशबू का पर्व

हाँ, कच्ची दीवारों पर जब, संजा मुस्कुराती थी,मिट्टी-गोबर-फूलों से बेटियाँ दुनिया सजाती थीं।नन्ही-सी उँगलियों में…

3 minutes ago

आजमगढ़ में पत्नी-पंडितों की हत्या का आरोपी एनकाउंटर में ढेर, बेटे की भी मौत

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में पत्नी और दो पंडितों की गोली मारकर हत्या करने…

9 minutes ago

ड्यूटी से अचानक गायब हुए डॉक्टर, शौचालय में मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

एम्स जोधपुर में पीजी रेजिडेंट डॉक्टर की मौत, शौचालय में मिला शव; पुलिस को आत्महत्या…

11 minutes ago

आज अमेरिका पहुंचेंगे शी जिनपिंग, ट्रंप के साथ होगी अहम बैठक

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग 23 सितंबर यानी आज अमेरिका के दौरे पर पहुंचेंगे। यह…

16 minutes ago

कहीं आर्थिक लाभ तो कहीं तनाव, जानें सभी 12 राशियों का हाल

आज का राशिफल: आर्थिक लाभ से व्यापार में बढ़ेगी रफ्तार, कई राशियों को मिलेंगे सफलता…

2 hours ago

जॉय बरुआ ने अंतरिक्ष तक पहुंचाया असम का संगीत, रानी मुखर्जी से नानी तक इन खबरों ने बटोरी सुर्खियां

अंतरिक्ष से सिनेमा तक छाया भारतीय हुनर, जॉय बरुआ की वैश्विक उड़ान से लेकर बॉलीवुड…

9 hours ago