केंद्रीय संयुक्त प्रभारी कमलाकांत जबकिं जिला अध्यक्ष अनमोल यादव को बनाया गया

आजमगढ़(राष्ट्र की परम्परा)
आइडियल पत्रकार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा द्वारा आजमगढ़ जिले के वरिष्ठ पत्रकार एवं प्रवक्ता कमलाकांत शुक्ला को आइडियल पत्रकार संगठन के केंद्रीय संयुक्त प्रभारी के पद पर नियुक्त किया गया है l अजय कुमार मिश्रा ने बताया की शुक्ला के केंद्रीय संयुक्त प्रभारी के पद पर कार्य करने से संगठन को मजबूती एवं देश के कई प्रदेशो में विस्तार में तेजी आएगी तथा संगठन को अनुशासित कार्य प्रणाली के साथ आगे ले जाने में सहयोग मिलेगा l अजय कुमार मिश्रा ने बताया की कमलाकांत शुक्ला को केंद्रीय संयुक्त प्रभारी के रूप में कार्य करने हेतु संगठन के राष्ट्रीय संरक्षक मकसूद अहमद आजमी, राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष रवि दीक्षित, प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव सूर्यकांत कदम, केंद्रीय संपर्क प्रमुख आबा साहब सूर्यवंशी, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष आफताब आलम,उत्तर प्रदेश मीडिया इंचार्ज पवन पाण्डेय, सहित संगठन के सभी राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तरीय पदाधिकारीयों द्वारा पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन भी मिला है। इसी बीच संगठन का विस्तार करते हुए उत्तर प्रदेश अध्यक्ष डॉ रामजी प्रजापति द्वारा युवा पत्रकार अनमोल यादव को आइडियल पत्रकार संगठन शाहजहांपुर का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। साथ ही देवरिया जिले के पत्रकार एवं समाजसेवी रामकिशोर चौहान को प्रदेश अध्यक्ष डॉ रामजी प्रजापति द्वारा प्रदेश उप सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है। इस बीच प्रदेश अध्यक्ष गुजरात डॉक्टर मनोज मिश्रा के निर्देश पर प्रदेश सचिव गुजरात द्वारा कई नए पदाधिकारी की नियुक्ति की गई है। संगठन के सभी सदस्यों तथा पदाधिकारी द्वारा नवनियुक्त पदाधिकारी का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया है।

rkpnews@desk

Recent Posts

रामलीला में अहिल्या उद्धार और गंगा अवतरण की लीला का मंचन

बहराइच/मिहींपुरवा (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पंचायत मिहींपुरवा के रामलीला मैदान में श्री रामलीला ट्रस्ट (रजि.)…

3 hours ago

गोलवाघाट-झिंगहाघाट मार्ग निर्माण में तेजी लाने के निर्देश

30.56 करोड़ रुपये से बन रही फोरलेन सड़क और सरयू नदी पर पुल, डीएम ने…

3 hours ago

करजहाँ मोड़ पर सीआरपीएफ जवान की लगाई जाय प्रतिमा- कनकलता सिंह

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जिले के बरहज थाना क्षेत्र अंतर्गत करजहाँ गाँव निवासी रामानंद यादव का…

3 hours ago

कलान में तमंचा और दो कारतूस के साथ वांछित आरोपी गिरफ्तार

शाहजहांपुर( राष्ट्र की परम्परा)lकलान पुलिस ने मारपीट गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने…

3 hours ago

डीएम ने 70वीं जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

41 विद्यालयों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और जिम्नास्टिक प्रदर्शन ने बांधा समां…

3 hours ago

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने को 17 और 24 अक्टूबर को विशेष अभियान

नए मतदाताओं को भी मिलेगा मौका, आवेदन जमा करने पर रसीद देना अनिवार्य गोरखपुर (राष्ट्र…

4 hours ago