लखनऊ रिजर्व पुलिस लाइन में तैनात था दिनेश गिरी
वीडियो कॉल पर पत्नी से झगड़े के बाद उठाया कदम
शक क्यों करती हो… कह कर दबा दिया ट्रिगर
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। वीडियो कॉल पर पत्नी से झगड़े के बाद रिजर्व पुलिस लाइन में तैनात सहजनवा निवासी, सिपाही ने मंगलवार दोपहर में सर्विस पिस्टल से गोली मार कर खुदकुशी कर ली। जनेश्वर मिश्र पार्क गेट नम्बर छह के पास करीब डेढ़ घंटे तक सिपाही खून से लथपथ सड़क किनारे पड़ा रहा। राहगीरों की सूचना पर पुलिस शव को ले गई। सहजनवा निवासी दिनेश कुमार गिरी (36) रहीमनगर में पत्नी अनीता, बेटे अंबेश और अमय के साथ रहता था। मंगलवार सुबह 10 बजे दिनेश बटलर पैलेस कॉलोनी में आईपीएस आकाश कुलहरि के घर ड्यूटी के लिए निकला था, बटलर पैलेस कॉलोनी पहुंचने के बाद 11.00 बजे पत्नी अनीता से वीडियो कॉल पर बात हुई। एक बार कॉल कट गई। इसके बाद दोबारा कॉल मिलाने पर अनीता से उसका झगड़ा हुआ, विवाद के बाद सिपाही ने मोबाइल पटक कर तोड़ दिया और गुस्से में जनेश्वर मिश्र पार्क गेट नम्बर छह के पास पहुंचा वहां दिनेश ने गोली मार कर खुदकुशी कर ली। लोहिया अस्पताल में मौजूद अनीता ने बताया कि पुलिस ने कहा था कि दिनेश का एक्सीडेंट हुआ है,जबकिं उन्होंने गोली मार कर खुदकुशी की है। यह बात हमें नहीं बताई गई। वहीं, परिवार ने देर रात ही शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की है। दिनेश के भाई महेश ने बताया कि वर्ष 2012 में दिनेश की शादी अनीता से हुई थी। करीब पांच माह पूर्व दिनेश सिद्धार्थनगर से ट्रांसफर होकर लखनऊ आया था।
बहराइच/मिहींपुरवा (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पंचायत मिहींपुरवा के रामलीला मैदान में श्री रामलीला ट्रस्ट (रजि.)…
30.56 करोड़ रुपये से बन रही फोरलेन सड़क और सरयू नदी पर पुल, डीएम ने…
बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जिले के बरहज थाना क्षेत्र अंतर्गत करजहाँ गाँव निवासी रामानंद यादव का…
शाहजहांपुर( राष्ट्र की परम्परा)lकलान पुलिस ने मारपीट गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने…
41 विद्यालयों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और जिम्नास्टिक प्रदर्शन ने बांधा समां…
नए मतदाताओं को भी मिलेगा मौका, आवेदन जमा करने पर रसीद देना अनिवार्य गोरखपुर (राष्ट्र…