करजहाँ मोड़ पर सीआरपीएफ जवान की लगाई जाय प्रतिमा- कनकलता सिंह

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जिले के बरहज थाना क्षेत्र अंतर्गत करजहाँ गाँव निवासी रामानंद यादव का 25 वर्षीय बेटा देवानंद यादव जो छत्तीसगढ के सुकमा में तैनात थे । मंगलवार की भोर में गोली लगने से उनका निधन हो गया।
सीआरपीएफ जवान का पार्थिव शरीर बुधवार की सुबह ज़ब गाँव पहुँचा तो आखरी दर्शन के लिए उनके दरवाज़े पर लोगों का भारी भीड़ हो गया। वही जवान बेटे की निधन से पिता रामानंद व उनकी पत्नी अपने बेटे को देख बेसुध हो गई । भाई बहन दहाड़े मारकर रो रहे थे। हजारों की संख्या में लोग शामिल होकर जवान के सम्मान मे नारे लगा रहे थे । करजहां पहुंच कर पूर्व राज्य सभा सांसद कनक लता सिंह ने अश्रु पूरित नेत्र से जवान को पुष्प अर्पित कर श्रद्धाजलि अर्पित की । उन्होने सरकार से मांग किया की करजहां में शहीद जवान की प्रतिमा लगाई जाय तथा परिवार को सरकार की तरफ से आर्थिक सहायता प्रदान की जाय ।इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष व्यास यादव, गेना लाल यादव, आकाश देवेश तिवारी, राजेश यादव, राजन तिवारी, राजेश श्रीवास्तव, रामनत्रतयादव, बेचू लाल, अंबिका यादव सहित पुलिस व सीआरपीएफ के जवान मौजूद रहे। गौरा स्थित पवित्र सरयू तट पर जवान का अंतिम संस्कार किया गया। इस हृदय विदारक घटना से गांव सहित पुरे क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है, सभी ने अश्रुपूरित हो जवान को अंतिम विदाई दी।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

रामलीला में अहिल्या उद्धार और गंगा अवतरण की लीला का मंचन

बहराइच/मिहींपुरवा (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पंचायत मिहींपुरवा के रामलीला मैदान में श्री रामलीला ट्रस्ट (रजि.)…

20 minutes ago

गोलवाघाट-झिंगहाघाट मार्ग निर्माण में तेजी लाने के निर्देश

30.56 करोड़ रुपये से बन रही फोरलेन सड़क और सरयू नदी पर पुल, डीएम ने…

27 minutes ago

कलान में तमंचा और दो कारतूस के साथ वांछित आरोपी गिरफ्तार

शाहजहांपुर( राष्ट्र की परम्परा)lकलान पुलिस ने मारपीट गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने…

53 minutes ago

डीएम ने 70वीं जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

41 विद्यालयों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और जिम्नास्टिक प्रदर्शन ने बांधा समां…

1 hour ago

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने को 17 और 24 अक्टूबर को विशेष अभियान

नए मतदाताओं को भी मिलेगा मौका, आवेदन जमा करने पर रसीद देना अनिवार्य गोरखपुर (राष्ट्र…

1 hour ago

रुद्रपुर में मतदाता सूची को लेकर बड़ी तैयारी

16 अक्टूबर को तहसील सभागार में जुटेंगे राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि युवा वोटरों के नाम…

1 hour ago