युवक से तंग आकर युवती ने की आत्महत्या

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के बखिरा थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव निवासी एक 22 वर्षीय युवती ने गुरुवार की रात पड़ोसी गांव के एक युवक की हरकतों से तंग आकर फंदे से लटक कर जान दे दी। लोगों का कहना है कि पड़ोसी गांव का एक युवक युवती को पिछले कई माह से फोन कर परेशान करता था। विरोध करने पर धमकी भी देता था। जिससे आहत होकर युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
बखिरा थाने में जगदीशपुर गांव निवासी मां, हेमा देवी पत्नी राजू गौड़ ने कहा है कि 22 वर्षीय संजना गौड़ बीए की छात्रा थीं। वह बखिरा कस्बे में एक कपड़े की दुकान में करीब एक वर्ष से काम करती थी।
वहीं पर उसके पड़ोस के गांव कदमा का एक युवक भी काम करता था। यह युवक अक्सर उससे फोन पर बातें करता था। जबकि वह उससे बातें नहीं करना चाहती थी। मना करने के बाद भी युवक उस पर फोन पर बात करने का दबाव बना रहा था। इसकी शिकायत संजना ने अपने भाई विनय गौड़ से की थी। इसकी जानकारी होने पर युवक ने विनय गौड़ को भी फोन पर धमकी दी। इससे आहत होकर संजना ने गुरुवार की रात करीब तीन बजे अपने घर के कमरे में कुंडी में दुप्पटा लगाकर जान दे दी। कमरे में फंदे से उसे लटकते देखकर परिजन रोने लगे। जिसे सुनकर गांव के तमाम लोग मौके पर पहुंचे और सूचन पुलिस को दी।
थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह के अतिरिक्त क्षेत्राधिकारी सर्वदमन सिंह व एडिशनल एसपी सुशील कुमार सिंह ने घटनास्थल का जायजा लेते हुए परिजनों से पूछताछ की। मां ने आरोप है कि युवक से तंग आकर बेटी ने फंदे से लटककर जान दे दी।
एडिशनल एसपी सुशील कुमार ने कहा कि पूछताछ करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मोबाइल की काल डीटेल से जो भी तथ्य, साक्ष्य सामने आएंगे, उसी के आधार पर पुलिस आगे आवश्यक कार्यवाही करेगी।

संजना के आत्महत्या से घर में मातम छा गया है। मृतका तीन बहनों में दूसरे नंबर की थी। पिता राजू गौड़ गोरखपुर में व भाई विनय गौड़ चेन्नई-तमिलनाडु में मजदूरी करते हैं। बेटी की मौत से मां हेमा देवी व बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घर पर गांव के लोगों अतिरिक्त रिश्तेदार व अन्य लोगों का आना जाना लगा है।

rkpnews@desk

Recent Posts

निजी सेंटरों के भरोसे राष्ट्रीय परीक्षाएं, पुराने वादों पर फिर उठे सवाल

NTA के गठन के 9 साल बाद भी निजी परीक्षा केंद्रों पर निर्भर व्यवस्था, कैबिनेट…

5 hours ago

बीबीएयू में गूंजा नशामुक्त भारत का संकल्प, छात्रों ने ली शपथ

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी…

18 hours ago

नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ जिले के शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा…

18 hours ago

दो वर्षों से बिजली को तरस रही पोखरभीडा चौहान टोले की जनता-विजय रावत

भलुअनी(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के भलुअनी ब्लॉक के पोखरभीडा गाँव में चौहान टोले पर…

18 hours ago

नशामुक्त युवा ही सशक्त समाज और विकसित भारत की मजबूत नींव: सिंहपाल सिंह

नशामुक्त भारत के लिए युवाओं से जुड़े प्रधानमंत्री, महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में सुना गया वर्चुअल…

19 hours ago

जीआरपी का ऑपरेशन सफल, स्टेशन से मोबाइल लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार

देवरिया रेलवे स्टेशन पर लूट की वारदात का आरोपी गिरफ्तार, जीआरपी की कार्रवाई से यात्रियों…

21 hours ago