30.56 करोड़ रुपये से बन रही फोरलेन सड़क और सरयू नदी पर पुल, डीएम ने किया निरीक्षण
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने गोलवाघाट से झिंगहाघाट तक पुराने राष्ट्रीय राजमार्ग-0099 के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लेते हुए संबंधित विभागों को बाधाओं को दूर कर काम में तेजी लाने के निर्देश दिए।इस मार्ग पर 1.85 किलोमीटर की दूरी में 30.56 करोड़ रुपये की लागत से फोरलेन सड़क और सरयू नदी पर पुल का निर्माण कराया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान सड़क चौड़ीकरण में बाधा बन रहे पेड़ों, विद्युत पोल, ट्रांसफार्मर और नगर पालिका के नाले की शिफ्टिंग की स्थिति की समीक्षा की गई।जिलाधिकारी ने वन विभाग को पेड़ों से संबंधित आवश्यक औपचारिकताएं एक सप्ताह के भीतर पूरी करने के निर्देश दिए। विद्युत विभाग को सड़क निर्माण में बाधक पोल और ट्रांसफार्मर को जल्द स्थानांतरित करने को कहा। वहीं, नगर पालिका को नाले की शिफ्टिंग के लिए शीघ्र आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।डीएम ने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्य में अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं को निर्धारित मानकों के अनुरूप उच्च गुणवत्ता के साथ निर्माण कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित विभागों के बीच समन्वय बनाकर निर्माण कार्य की बाधाओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने पर जोर दिया।निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी और निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
बहराइच/मिहींपुरवा (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पंचायत मिहींपुरवा के रामलीला मैदान में श्री रामलीला ट्रस्ट (रजि.)…
बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जिले के बरहज थाना क्षेत्र अंतर्गत करजहाँ गाँव निवासी रामानंद यादव का…
शाहजहांपुर( राष्ट्र की परम्परा)lकलान पुलिस ने मारपीट गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने…
41 विद्यालयों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और जिम्नास्टिक प्रदर्शन ने बांधा समां…
नए मतदाताओं को भी मिलेगा मौका, आवेदन जमा करने पर रसीद देना अनिवार्य गोरखपुर (राष्ट्र…
16 अक्टूबर को तहसील सभागार में जुटेंगे राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि युवा वोटरों के नाम…