कलान में तमंचा और दो कारतूस के साथ वांछित आरोपी गिरफ्तार

शाहजहांपुर( राष्ट्र की परम्परा)l
कलान पुलिस ने मारपीट गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के मामले में वांछित आरोपी को अवैध तमंचा और दो कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान रमपुरा गांव निवासी विपिन (28) पुत्र वीरपाल के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, 10 अक्टूबर को एक व्यक्ति की तहरीर पर आरोपी और उसके साथियों के खिलाफ एकराय होकर गाली-गलौज, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में वांछित विपिन को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 14 अक्टूबर की रात करीब 10:12 बजे इकौना शिवपुरी तिराहे के पास से गिरफ्तार किया।

तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 315 बोर का एक देशी तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने मुकदमे में आर्म्स एक्ट की धारा भी बढ़ा दी है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

रामलीला में अहिल्या उद्धार और गंगा अवतरण की लीला का मंचन

बहराइच/मिहींपुरवा (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पंचायत मिहींपुरवा के रामलीला मैदान में श्री रामलीला ट्रस्ट (रजि.)…

19 minutes ago

गोलवाघाट-झिंगहाघाट मार्ग निर्माण में तेजी लाने के निर्देश

30.56 करोड़ रुपये से बन रही फोरलेन सड़क और सरयू नदी पर पुल, डीएम ने…

27 minutes ago

करजहाँ मोड़ पर सीआरपीएफ जवान की लगाई जाय प्रतिमा- कनकलता सिंह

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जिले के बरहज थाना क्षेत्र अंतर्गत करजहाँ गाँव निवासी रामानंद यादव का…

36 minutes ago

डीएम ने 70वीं जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

41 विद्यालयों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और जिम्नास्टिक प्रदर्शन ने बांधा समां…

1 hour ago

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने को 17 और 24 अक्टूबर को विशेष अभियान

नए मतदाताओं को भी मिलेगा मौका, आवेदन जमा करने पर रसीद देना अनिवार्य गोरखपुर (राष्ट्र…

1 hour ago

रुद्रपुर में मतदाता सूची को लेकर बड़ी तैयारी

16 अक्टूबर को तहसील सभागार में जुटेंगे राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि युवा वोटरों के नाम…

1 hour ago