लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा) बांग्लादेश में लगातार हिंदुओं पर हो रहे हमलों को लेकर देश भर में जनाक्रोश को देखने को मिल रहा है ! हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार से आक्रोशित हिंदू समाज पार्टी की ओर से “बांग्लादेशी मुसलमान भारत छोड़ो” प्रदर्शन एवं बांग्लादेश के प्रधानमंत्री का पुतला दहन की घोषणा की गई थी ! जिसे पुलिस प्रशासन ने विफल कर दिया ! हिंदू समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष किरण कमलेश तिवारी की अध्यक्षता में हजरतगंज में जी. पी.ओ स्थित गांधी प्रतिमा पर होने जा रहे प्रदर्शन को लेकर पहले से मुस्तैद नाका पुलिस ने हिंदू समाज पार्टी कार्यालय के बाहर कड़ा पहरा कर रखा था ! पार्टी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष गौरव गोस्वामी जैसे ही कार्यकर्ताओं के साथ जी .पी.ओ की ओर कूच करने के लिए निकले नाका पुलिस ने कार्यकर्ताओं के साथ गौरव गोस्वामी को गिरफ्तार कर लिया ! गिरफ्तारी से पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित ज्ञापन रूपी खून पत्र को मीडिया के समक्ष पेश करते हुए आक्रोशित गौरव गोस्वामी ने कार्यकर्ताओं के साथ गिरफ्तारी दी !
गोरखपुर गोरक्ष प्रांत योजना बैठक—कार्ययोजना 2026 यह बैठक विश्व हिंदू परिषद, गोरक्ष प्रांत, गोरखपुर, योजना…
नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की राह पर कदम बढ़ाएंगी छात्राएं, 19 से 22 वर्ष आयु वर्ग…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण…
अनूप तिवारी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत…
सरदार भगत सिंह ने ‘किरती’ में लिखी वीरों की गाथा काकोरी ट्रेन एक्शन केवल सरकारी…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…