उच्च न्यायालय के समझ लोक निर्माण विभाग महराजगंज ने पेश किया हलफनामा

महराजगंज-बागापार सड़क मार्ग के विषय पर विभाग ने शुरू किया अपनी प्रक्रिया

समाजसेवी उमेश चन्द्र मिश्र ने उच्च न्यायालय में जनहित याचिका किया है दायर

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। ग्रामीणों द्वारा लम्बे समय से महराजगंज -बागापार 10 किलोमीटर लम्बी सड़क मार्ग की खराब स्थिति को देखते हुए विशेष रूप से बागापार निवासी समाजसेवी उमेश चन्द्र मिश्र ने भी कई बार जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर एवं सम्बंधित अधिकारियों को लिखित प्रार्थना पत्र देकर पुनः मार्ग की मरम्मत कार्य व चौड़ीकरण की आवाज जिला मुख्यालय पर उठाते रहे हैं लेकिन विभागीय अधिकारियों द्वारा पहल न करने पर समाजसेवी उमेश चन्द्र मिश्र ने एडवोकेट गौरव शरण श्रीवास्तव व अभिषेक श्रीवास्तव द्वारा पीआईएल संख्या 1830/2024 के तहत एक जनहित याचिका उच्च न्यायालय में पेश किया। उच्च न्यायालय ने संज्ञान में लेते हुए 28 अगस्त 2024को नोटिस जारी किया जिसमें सचिव लोक निर्माण विभाग लखनऊ व कार्यकारी संस्था लोक निर्माण विभाग महराजगंज के प्रति सड़क को लेकर विभाग से नोटिस जारी करके रिपोर्ट मांगी है जिससे विभागीय अधिकारी हरकत में आ गये थे। सक्रियता बढ़ाते हुए सड़क पर नाप व मरम्मत कार्य व चौड़ीकरण आदि की विवरण कार्य तेजी से किया जा रहा है।
इसी क्रम में 28 नवम्बर को अग्रीम सुनवाई के दौरान पीडब्ल्यूडी विभाग ने उच्च न्यायालय के समझ लोक निर्माण विभाग महराजगंज ने इस वित्तीय वर्ष में कार्य पूर्ण करने का हलफनामा दिया और अपने हलफनामे में कहा कि सभी प्रक्रियाओं को पूरा कर लिया गया है।उपरोक्त संबंधित रोड का निविदा प्रक्रिया शुरू करके अनुबंध धनराशि जमा भी करा लिया गया है। इस वित्तीय वर्ष में इस कार्य को पूरा कर लिया जाएगा। बताते चलें कि करोड़ों रुपए की लागत से बनने वाले इस रोड पर फरेंदा के एक ठेकेदार द्वारा लगभग 5 लाख 60 हजार रुपए अनुबंध धनराशि जमा भी कर दिया गया है। ऐसे में विजय सिंह, संत,जितेंद्र कुमार शुक्ला,साबिर अली,शैलेंद्र मद्धेशिया, नूर आलम , दृगपाल चौधरी ,प्रभु दयाल, काशी प्रसाद, ओम प्रकाश यादव, हरेंद्र गौतम ,दिलीप कुमार ,रणविजय, राजेंद्र यादव ,विपुल शुक्ला ,चंदन मिश्रा, आदि लोगों ने समाजसेवी उमेश चन्द्र मिश्र की प्रशंसा कर रहें हैं।आस-पास के गांव के लोग भी उन्हें धन्यवाद दे रहे हैं।

rkpnews@desk

Recent Posts

विहिप गोरख प्रांत की बैठक में कर्तव्यों को नया स्वरूप दिया गया, रोडमैप की रूपरेखा तैयार

गोरखपुर गोरक्ष प्रांत योजना बैठक—कार्ययोजना 2026 यह बैठक विश्व हिंदू परिषद, गोरक्ष प्रांत, गोरखपुर, योजना…

2 days ago

बीबीएयू में बेटियों के लिए एनसीसी का बिगुल, 30 अगस्त तक मौका

नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की राह पर कदम बढ़ाएंगी छात्राएं, 19 से 22 वर्ष आयु वर्ग…

2 days ago

सेंट्रल बैंक के स्थापना दिवस पर आरसेटी देवरिया में हुआ भव्य पौधरोपण, “एक पेड़ माँ के नाम” का दिया संदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण…

3 days ago

शहीद शिवराज सोनार की याद में रक्तदान का महाअभियान, एसपी ने की पहल की सराहना

अनूप तिवारी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत…

3 days ago

काकोरी ट्रेन एक्शन: पटरियों पर गूंजी वह हुंकार, जिसने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी

सरदार भगत सिंह ने ‘किरती’ में लिखी वीरों की गाथा काकोरी ट्रेन एक्शन केवल सरकारी…

3 days ago

सतत कृषि ही भविष्य की समृद्धि का आधार: भुवनेश्वर नाथ पांडेय

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…

4 days ago