संदिग्ध परिस्थितियों में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत,सड़क जाम

बघौचघाट/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
दावत खाने गए एक व्यक्ति संदिग्ध परिस्थितियों में घायल हो गया।जिनका इलाज के दौरान लखनऊ में मौत हो गई।परिजन रविवार को लखनऊ से मृतक का शव लेकर गांव आए।और मृतक के दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाते हुए बरियारपुर थाना क्षेत्र के धुसवां चौराहे पर सड़क को जाम कर दिया।उधर घटना की सूचना मिलते ही मौके पर एसडीएम सदर विपिन द्विवेदी और सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला मयफोर्स पहुंचे।और परिजनों को आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही करने का आश्वासन देकर सड़क से जाम हटवाया।
बघौचघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत छितौनी गांव निवासी अजय मिश्रा उर्फ मंटू 42 वर्ष पुत्र स्व जगदम्बा देवरिया तहसील में प्राइवेट मुंशी का काम करते थे।परिजनों का आरोप है कि 11 दिसंबर की शाम को उसके दोस्तों ने मोबाइल फोन पर मंटू को दावत पर बुलाया।देर रात उसके बड़े भाई विजय मिश्र के मोबाइल पर फोन आया कि मंटू छत से गिरकर घायल हो गया है।जिसका इलाज महर्षि देवरहवा बाबा मेडिकल कॉलेज देवरिया में चल रहा है।सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे।जहां हालत गंभीर देख चिकित्सको ने उसे लखनऊ रेफर कर दिए।जिसका इलाज अपोलो अस्पताल लखनऊ में चल रहा था।जहां इलाज के दौरान शनिवार को उसकी मौत हो गई।उसके बाद परिजन रविवार को शव को लेकर गांव पहुंचे,और ग्रामीणों के साथ धुसवां चौराहे पर पहुंच कर हत्या का आरोप लगाते हुए शव को सड़क पर रखकर चक्का जाम कर दिया।उधर सूचना मिलते ही एसडीएम सदर और सीओ सलेमपुर मयफोर्स मौके पर पहुंचे गए।मृतक का भाई विजय ने मंटू के परिजनों की भरण पोषण एवं उसके हत्यारों के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की।मृतक के तीन मासूम संतान है,जिसमे एक दिव्यांग है।मंटू की मौत से उसकी पत्नी सरिता देवी का रो रो कर बुरा हाल है।

rkpnews@desk

Recent Posts

सुबह की सैर पर निकले लोगों के बीच पहुंची पुलिस, सुरक्षा का भरोसा देकर सुनीं समस्याएं

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जनपद में आमजन की सुरक्षा और पुलिस-जनता के बीच विश्वास मजबूत करने…

3 hours ago

एक करोड़ की लागत से बनेगी केवलापुर-जिनवा टोला की सड़क, ग्रामीणों को मिलेगी राहत

1100 मीटर लंबे मार्ग का विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने किया शिलान्यास, गुणवत्ता और समयबद्ध…

19 hours ago

धान खरीद में लापरवाही पर डीएम सख्त, निर्माण में देरी पर नोटिस के निर्देश

आनंद नगर मंडी के आठ क्रय केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, किसानों की सुविधा और…

19 hours ago

छठ घाटों पर सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम ने किया निरीक्षण

महिला व्रतियों की सुरक्षा के लिए सादी वर्दी में तैनात रहेंगी महिला पुलिसकर्मी, संवेदनशील घाटों…

19 hours ago

छठ महापर्व को लेकर घाटों पर बनने लगीं बेदियां, बाजारों में उमड़ी भीड़

पूजन सामग्री की खरीदारी से गुलजार हुआ बरहज का बाजार, जाम से राहगीर परेशान बरहज/देवरिया…

19 hours ago

राप्ती नदी में डूबे युवक की तलाश खत्म, गोरखपुर में मिला शव

प्रतिमा विसर्जन के दौरान खड़खड़िया पुल के पास हुआ था हादसा, कई घंटे तक चला…

19 hours ago