हरीश सिंह की अध्यक्षता में दंगल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी विकास खण्ड मिहींपुरवा के ग्राम सभा सुजौली के मेला मैदान में भव्य कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थाना अध्यक्ष सुजौली हरीश सिंह विशिष्ट अतिथि भाजपा के प्रदेश परिषद समिति सदस्य प्रमोद कुमार आर्य एवं कार्यक्रम के आयोजक भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं ग्राम प्रधान सुजौली राजेश गुप्ता द्वारा पूजन अर्चन कर दंगल का शुभारंभ किया गया। दंगल प्रतियोगिता में प्रतिभा करने के लिए क्षेत्रीय एवं विभिन्न शहरों से आये पहलवानों ने एक से बढ़कर एक कुश्ती का प्रदर्शन कर लोगों को रोमांचित किया। नसीम पहलवान मौला अखाड़ा बहराइच एवं मनोज यादव पहलवान मेरठ के बीच लगभग 45 मिनट चली जहां कुश्ती को देखकर लोगों ने पहलवानों की वाह वाही की तथा लोग रोमांचित भी हुये अंततः मेरठ के मनोज पहलवान से मौला अखाड़ा के पहलवान नसीम ने हार मान ली और मनोज पहलवान को विजय घोषित कर दिया गया। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों द्वारा सभी पहलवानों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। रेफरी का दायित्व पहलवान मदन लाल यादव, गोवर्धन चौहान ,राजकुमार ने निभाया साथ ही आएं हुऐ पहलवानों को मार्गदर्शन देने के साथ आशीर्वाद प्रदान किया। सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टिगत थाना सुजौली की पुलिस मौजूद रही, इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता क्रांति मिश्रा, नवीन शुक्ला, पंजाब सिंह, विनय पांडेय एवं काफी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

देवरिया: रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल…

20 hours ago

निजी सेंटरों के भरोसे राष्ट्रीय परीक्षाएं, पुराने वादों पर फिर उठे सवाल

NTA के गठन के 9 साल बाद भी निजी परीक्षा केंद्रों पर निर्भर व्यवस्था, कैबिनेट…

1 day ago

बीबीएयू में गूंजा नशामुक्त भारत का संकल्प, छात्रों ने ली शपथ

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी…

2 days ago

नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ जिले के शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा…

2 days ago

दो वर्षों से बिजली को तरस रही पोखरभीडा चौहान टोले की जनता-विजय रावत

भलुअनी(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के भलुअनी ब्लॉक के पोखरभीडा गाँव में चौहान टोले पर…

2 days ago

नशामुक्त युवा ही सशक्त समाज और विकसित भारत की मजबूत नींव: सिंहपाल सिंह

नशामुक्त भारत के लिए युवाओं से जुड़े प्रधानमंत्री, महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में सुना गया वर्चुअल…

2 days ago