काकोरी शताब्दी महोत्सव में चला सफाई अभियान

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। काकोरी ट्रेन एक्शन की 100 वी वर्षगाँठ के उपलक्ष्य मे शताब्दी महोत्सव का आयोजन दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवायोजना के गांधी इकाई के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रभुनाथ प्रसाद तथा निवेदिता इकाई की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अपरा त्रिपाठी द्वारा शनिवार को मजीठिया भवन के समीप स्थित चौरीचौरा शहीद स्मारक के समीप स्वच्छता अभियान चलाया गया।
कुलसचिव प्रो. शान्तनु रस्तोगी ने शहीदों को याद करते हुए स्वयंसेवकों को ‘काकोरी ट्रेन एक्शन’ के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यह घटना भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के दौरान 9 अगस्त 1925 को लखनऊ के काकोरी में घटी थी, जब स्वतंत्रता सेनानियों ने ब्रिटिश सरकार का खजाना लूटकर क्रांति के लिए हथियार खरीदने की योजना बनाई थी। यह घटना भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हुई।
स्वच्छता अभियान के दौरान कुलसचिव प्रो. शान्तनु रस्तोगी और रा.से.यो. क समन्वयक डॉ. सत्यपाल सिंह की अगुआई में स्वयंसेवकों ने शहीद स्मारक के आस-पास सफाई की, जिसमें झाड़ू लगाना और बढ़ी हुई घास की कटिंग शामिल थी।
इस अभियान में कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रभुनाथ प्रसाद, डॉ. अपरा त्रिपाठी और डॉ. कुसुम रावत के साथ भौतिकी विभाग अन्य शिक्षकों डॉ. विनीत कुमार सिंह, डॉ. मनिन्द्र कुमार, डॉ. अमित कुमार सिंह चौहान, डॉ. दीपेन्द्र शर्मा, डॉ. प्रशांत शाही, और डॉ. दीपेश शेखर सैनी ने भी भाग लिया। सभी इकाइयों के स्वयंसेवकों ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और इस सफाई अभियान में उत्साह पूर्वक योगदान दिया।

rkpshomnath

Recent Posts

प्रधान बनने का सपना, लेकिन पहले जांच लें ये 5 चीजें; बदल सकता है पूरा चुनावी गणित

यूपी पंचायत चुनाव 2026: आरक्षण से पहले पांच चीजें बदल सकती हैं चुनावी गणितपरिसीमन, मतदाता…

3 hours ago

गरीब बनना भी आसान नहीं साहब, पहले करोड़पति बनना पड़ता है!

जब करोड़पति को भिखारी बनने का शौक चढ़े! व्यंग्यकार : संजय एम. तराणेकर वाह रे…

3 hours ago

बुध के नक्षत्र परिवर्तन से सप्ताह में हलचल, धन-करियर और प्रेम पर दिखेगा असर

21 से 27 सितंबर 2026 साप्ताहिक राशिफल: बुध-शुक्र का राशि परिवर्तन, इन राशियों को मिल…

3 hours ago

सुबह होते ही एक्शन में देवरिया पुलिस, अपराधियों पर पैनी नजर से जनता को सुरक्षा का भरोसा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में सुबह के समय आमजन की सुरक्षा और अपराधियों पर…

4 hours ago

डीजे जब्ती से भड़की भीड़, सांसद की गाड़ी घिरी और टूट गया शीशा

गणेश विसर्जन जुलूस में डीजे जब्ती पर बवाल, सांसद की गाड़ी पर पथरावभीड़ ने वाहन…

4 hours ago