नारकोटिस पदार्थो के अवैध निर्माण, संचरण, बिक्री पर लगाया जाय प्रभावी अंकुश: डीएम

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। नारकोटिस पदार्थो के अवैध निर्माण, संचरण, बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मोनिका रानी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय कोर्ड कमेटी की बैठक सम्पन्न हुई, बैठक के दौरान डीएम द्वारा सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये गये कि बेहतर ताल-मेल एवं समन्वय के साथ प्रभावी प्रवर्तन कार्यवाही करते हुए नारकोटिस पदार्थो के अवैध निर्माण, संचरण, बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाये। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि प्राप्त गुप्त सूचनाओं को सभी सम्बन्धित को त्वरित आदान-प्रदान करते हुऐ प्राप्त सूचनाआ के अनुसार तत्काल प्रभावी प्रवर्तन की कार्यवाही सुनिश्चित कराते हुए नियमानुसार सम्बन्धित के विरुद्ध कठोर कार्यवाई सुनिश्चित की जाय।
डीएम मोनिका रानी ने निर्देश दिया कि नशीले पदार्थों के संचरण पर प्रभावी अंकुश के लिये भारत-नेपाल मैत्री बसों, लग्ज़री वाहनों की सघन जांच की जाय, विशेषकर रूपईडीहा से चलने वाले सभी सरकारी व गैर सरकारी वाहनों की रैण्डमली जांच की जाय। उप जिलाधिकारियों व पुलिस क्षेत्राधिकारियों को निर्देश दिये गये सम्बन्धित अधिकारियों के साथ आबकारी व दवा की दुकानों तथा उर्वरक दुकानों पर उपलब्ध स्टाक इत्यादि की भी जांच करें तथा आबकारी अधिकारी को निर्देश दिया गया कि उच्च क्वालिटी की प्रभावी वीडियो क्लिप तैयार कराकर स्कूलों में नशामुक्ति के लिए जनजागरूकता कार्यक्रम संचालित किये जायें।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक बृन्दा शुक्ला, अपर जिलाधिकारी गौरव रंजन श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक नगर रामानन्द कुशवाहा, उप जिलाधिकारी सदर राकेश कुमार मौर्या, पयागपुर के दिनेश कुमार, मोतीपुर के संजय कुमार, कैसरगंज के पंकज दीक्षित, नानपारा के अश्वनी पाण्डेय, जिला आबकारी अधिकारी सुधांशु सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

कैशलेस योजना का सांकेतिक बहिष्कार, शिक्षकों ने सरकार को सौंपा ज्ञापन

25 साल से सेवा सुरक्षा की आस, शिक्षकों ने कैशलेस चिकित्सा योजना का किया सांकेतिक…

13 minutes ago

बरहज के मदरसे में पहुंची पुलिस, महिलाओं और बालिकाओं को बताए सुरक्षा के उपाय

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मिशन शक्ति फेज-5 के द्वितीय चरण के तहत शनिवार को थाना…

18 minutes ago

बलिया डबल मर्डर का चौंकाने वाला खुलासा, पति ही निकला पत्नी-बेटी की हत्या का आरोपी

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। रसड़ा क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव में मां-बेटी की हत्या के मामले…

24 minutes ago

नहाते समय गहरे पानी में समाया युवक, मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के कसया रोड स्थित गायत्री मंदिर के पास पोखरे में…

30 minutes ago

किसान, महिला और युवा कल्याण की झलक, आगरा में विकास प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र

सेवा संकल्प अभियान में विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ, केंद्र-प्रदेश की योजनाओं और उपलब्धियों की दिखी…

38 minutes ago

प्रधान बनने का सपना, लेकिन पहले जांच लें ये 5 चीजें; बदल सकता है पूरा चुनावी गणित

यूपी पंचायत चुनाव 2026: आरक्षण से पहले पांच चीजें बदल सकती हैं चुनावी गणितपरिसीमन, मतदाता…

6 hours ago