स्थानीय उत्पादों को मिलेगा मंच, फ्रंटलाइन वर्कर्स होंगे सम्मानित
देवरिया,(राष्ट्र की परम्परा) आकांक्षात्मक विकास खण्ड कार्यक्रम के अंतर्गत “सम्पूर्णता अभियान सम्मान समारोह” 30 जुलाई को विकास खण्ड गौरीबाजार में आयोजित किया जाएगा। जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल ने बताया कि यह कार्यक्रम फ्रंटलाइन वर्कर्स के सराहनीय योगदान को सम्मानित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है।
इसके अलावा “Vocal for Local” पहल के अंतर्गत “आकांक्षा हाट” का आयोजन 2 से 7 अगस्त तक देवरिया क्लब परिसर में किया जाएगा। इसमें स्थानीय शिल्पकारों और कारीगरों के उत्पादों की प्रदर्शनी और बिक्री होगी। साथ ही, नीति आयोग के इंडिकेटर्स पर आधारित विभागीय स्टॉल भी लगाए जाएंगे।
इस आयोजन के आयोजनकर्ता उपायुक्त स्वतः रोजगार/मनरेगा और नोडल अधिकारी परियोजना निदेशक, ग्राम्य विकास अभिकरण होंगे। जिलाधिकारी ने सभी विभागों को अधिकतम सहभागिता और स्टॉल की सुसज्जित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
सैकड़ों अधिवक्ताओं ने कोतवाली परिसर में दिया धरना, कोतवाल और दीवान के खिलाफ कार्रवाई की…
75 जिलों में से 50 का सर्वे पूरा, 25 जिलों में काम बाकी; पंचायत चुनाव…
फोटो AI निर्मित महिला ने पकड़ा DM आनंद शर्मा का कॉलर, फिर भी नहीं खोया…
रांची (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। झारखंड की राजधानी रांची के बेड़ो थाना क्षेत्र में सोमवार…
तीन नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का आरोप, दो संदिग्ध हिरासत में; पॉक्सो एक्ट के तहत…
रेलवे ट्रैक पर जोरदार धमाका! ट्रेन को उड़ाने की साजिश की आशंका, बाल-बाल टला बड़ा…