150 वें जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में “विश्व वैष्णव सम्मेलन का आयोजन

मुंबई (राष्ट्र की परम्परा )श्रील भक्ति सिद्धांत सरस्वती गोस्वामी प्रभुपाद के १५० वे जन्मोत्सव उपलक्ष्य में विश्व वैष्णव सम्मेलन के आयोजन की तैयारी मुंबई में जोरों से शुरू हो गई है।गौड़ीय मिशन ने भारत और विदेशों में 150वीं वर्षगांठ समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम को जारी रखते हुए, गौड़ीय मिशन (श्री राधाकृष्ण मंदिर), जो कलानगर, बांद्रा, मुंबई में स्थित है उनके द्वारा 28-29 जनवरी, 2025 को श्रील प्रभुपाद की जन्म जयंती मनाने का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।
स्मृति समारोहों की निरंतरता में, गौड़ीय मिशन (श्री राधा कृष्ण मंदिर) मुंबई ने 26 जनवरी, 2025 को मंदिर परिसर में चित्रकला एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। 28 जनवरी, 2025 को श्री राधाकृष्ण मंदिर से एक भव्य नगर संकीर्तन शोभायात्रा निकाली जायेगी जिसमे कई वैष्णव संतों, मृदंग वादकों, वैष्णव युवाओं और कई अन्य आकर्षणों से सुसज्जित होगी। 29 फरवरी, 2025 को गौड़ीय मिशन (श्री राधा कृष्ण मंदिर) के मंदिर परिसर में एक वैष्णव सम्मेलन आयोजित किया जाएगा जहां कई आचार्य और संत प्रतिनिधियों के रूप में शामिल होंगे, तत्पश्चात् महामंत्र के साथ गौड़ीय नृत्य सहित सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होगा जिसमें लगभग 50 युवाओं द्वारा नृत्य एवं बालकों द्वारा भरतनाट्यम मुख्य आकर्षण होंगे। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री, एकनाथ शिंदे, मुख्य अतिथि के रूप में इस अवसर को गौरवान्वित करेंगे, साथ ही प्रमुख व्यक्तित्व और विशिष्ट अतिथि भी उपस्थित रहेंगे। गुरुवार २३ जनवरी को बांद्रा के कलानगर में आयोजित इस प्रेस वार्ता में 1. श्रील भक्तिसुंदर संन्यासी गोस्वामी महाराज, आचार्य एवं अध्यक्ष, गौड़ीय मिशन, 2. श्रीपाद भक्तिवैभव पर्यटक महाराज, अध्यक्ष, गौड़ीय मिशन, मुंबई, 3. श्रीपाद भक्तिभास्कर भारती महाराज, अध्यक्ष, गौड़ीय मिशन, वृंदावन, 4. श्रीपाद भक्तिरक्षक ऋषिकेश महाराज, सह-सचिव, गौड़ीय मिशन आदी उपस्थित थे l

rkpnews@desk

Recent Posts

ईरान में सत्ता का वारिस? मोजतबा खामेनेई बने सुप्रीम लीडर, वंशवाद पर उठे सवाल

पश्चिम एशिया में जारी भीषण तनाव के बीच Iran से बड़ी राजनीतिक खबर सामने आई…

1 hour ago

Israel-US Iran War: तेहरान और उर्मिया में फंसे भारतीय छात्र, हर पल दुआ कर रहे परिवार

Israel-US Iran War: Israel-United States और Iran के बीच बढ़ते युद्ध जैसे हालात ने भारत…

3 hours ago

US-Iran युद्ध: Donald Trump का बचाव — “अगर हमने पहले कार्रवाई नहीं की होती, तो वे हमला कर देते”

वॉशिगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने Iran पर हालिया अमेरिकी सैन्य…

3 hours ago

अगया मौन नाले में मिला अज्ञात शव, दहशत में ग्रामीण

पहचान बनी पहेली, हर पहलू से जांच में जुटी पुलिस महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद…

12 hours ago

ज्यूडिशियल काउंसिल ने मानवीय निकासी गलियारे की तत्काल स्थापना की मांग की

नई दिल्ली(राष्ट्र की परम्परा)ज्यूडिशियल काउंसिल ने संयुक्त राष्ट्र के महासचिव को औपचारिक पत्र लिखकर मध्य…

14 hours ago

जी.एम. एकेडमी, बरहज को सीबीएसई से 10+2 की मिली मान्यता

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)शिक्षा के क्षेत्र में यह अत्यंत हर्ष और गौरव की बात है कि…

14 hours ago