जी.एम. एकेडमी, बरहज को सीबीएसई से 10+2 की मिली मान्यता

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
शिक्षा के क्षेत्र में यह अत्यंत हर्ष और गौरव की बात है कि जी.एम. एकेडमी, बरहज को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई), नई दिल्ली द्वारा सीनियर सेकेंडरी (10+2) स्तर की मान्यता प्रदान की गई है। विद्यालय को संबद्धता संख्या 2134628 तथा स्कूल कोड 72441 आवंटित किया गया है।
यह उपलब्धि शिक्षा के क्षेत्र के लिए एक नई क्रांति के रूप में देखी जा रही है। अब यहां के विद्यार्थियों को 10+2 की उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा प्राप्त करने के लिए शहरों में जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। इससे समय, धन और ऊर्जा की बचत होगी तथा अभिभावकों को भी सुविधा मिलेगी।
यह सफलता विद्यालय प्रबंधन, प्रधानाचार्य, शिक्षकों एवं समस्त कर्मचारियों के निरंतर प्रयास, समर्पण और दूरदर्शिता का परिणाम है। साथ ही अभिभावकों एवं क्षेत्रवासियों के सहयोग और विश्वास ने भी इस उपलब्धि को संभव बनाया है।विद्यालय प्रबंधन ने इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर सभी सहयोगियों, अभिभावकों एवं शुभचिंतकों का हृदय से आभार व्यक्त किया है तथा भविष्य में भी गुणवत्तापूर्ण एवं संस्कारयुक्त शिक्षा प्रदान करने का संकल्प दोहराया है।

rkpshomnath

Recent Posts

देवरिया-कुशीनगर के गांवों में रोजगार की नई राह! आलू, गेहूं और धान से कारोबार खड़ा करने की तैयारी

गांव के आलू से चिप्स, धान से मुरमुरा! देवरिया में ग्रामीण उद्यम का ऐसा फॉर्मूला,…

7 hours ago

नीतीश महासेतु का उद्घाटन, जनसभा और सुरक्षा का पहरा! वैशाली में आज सड़क पर निकलने से पहले जान लें ये नियम

फोटो AI निर्मित वैशाली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित बिहार दौरे…

16 hours ago

करीबी रिश्तों में विवाह पर सुप्रीम कोर्ट की बड़ी चिंता, क्या बदलेगा कानून?

आनुवंशिक बीमारियों के जोखिम पर केंद्र सरकार से जवाब तलब; संसद में नए कानून या…

16 hours ago

ईवीएम प्रदर्शन केंद्र से मतदाताओं को मिलेगी मतदान प्रक्रिया की जानकारी

तहसील मुख्यालय पर जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ, ईवीएम की कार्यप्रणाली समझाने की पहल बलिया (राष्ट्र…

1 day ago