वन्य जीव संरक्षण में कार्यशाला का आयोजन किया गया

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी आकाश दीप बधावन के संयोजन में,वन्य जीव प्रभाग कतर्नियाघाट रेंज अन्तर्गत इण्टरप्रटेशन सेन्टर स्थित मीटिंग हॉल में राष्ट्रीय अकादमी सीमा शुल्क, अप्रत्यक्ष कर एवं नारकोटिक्स अकादमी आंचलिक परिसर एन०ए०सी०आई०एन कानपुर द्वारा कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के सहयोग से “वन्य जीव संरक्षण में प्राविधानों को शामिल करने के संदर्भ में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। अप्रत्यक्षकर वन विभाग के अधिकारी, सीमा शुल्क विभाग, डिपार्टमेंट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस एवं सशस्त्र सीमा बल के अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया । प्रभागीय वनाधिकारी, कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग बहराइच एवं जॉइंट डायरेक्टर एन०ए०सी०आई०एन & डी०आर०आई तथा वन अधिवक्ता द्वारा अपनें Presentation के माध्यम से वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 में हुए संशोधन के सम्बन्ध में विस्तृत रूप से अवगत कराया गया।स्थाई अधिवक्ता भारत सरकार संजीव श्रीवास्तव एडवोकेट ने वन्य जीव हिंसा व तश्करी तथा अवैध वन कटान पर चिंता जताते हुए पर्यावरण संरक्षण के लिए पंचवटी प्रजाति के वृक्षों का अधिकाधिक संख्या में रोपण व उनके संरक्षण तथा जल संरक्षण के लिए युकलिप्टस प्रजाति के पेंड व मेंथा की खेती पर स्थाई रूप से प्रतिबंध लगाए जाने का आवाहन किया।इस अवसर पर प्रमुख रूप से एडिशनल डायरेक्टर कस्टम देवेन्द्र सिंह , डायरेक्टर ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस बाल मुकुंद व हर्ष श्रीवास्तव , लैंड कस्टम रुपईडीहा के अधीक्षक एस०के श्रीवास्तव ,विश्व प्रकृति निधि के क्षेत्रीय अधिकारी दबीर हसन , फॉरेस्टर अभिज्ञान सूर्यवंशी समेत एसएसबी के थर्ड , 70वीं , 42वीं वाहिनी से जुड़े अधिकारी उपस्थित रहे।समापन अवसर पर वन्यजीव व वन से संबंधित अपराध को रोकने का सामुहिक संकल्प भी लिया गया।प्रभागीय वनाधिकारी कतर्नियाघाट द्वारा रूल ऑफ लॉ सोसायटी अवध क्षेत्र अध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव एडवोकेट , विभागीय अधिवक्ता सुरेश यादव एडवोकेट , व आगंतुक अतिथियों को सम्मानित भी किया गया।

rkpnews@desk

Recent Posts

नारायणी का कहर! कुशीनगर में टूटा AP तटबंध, हजारों लोग प्रभावित; CM योगी ने मौके पर संभाली कमान

कुशीनगर में बाढ़ का बड़ा संकट: नारायणी के तेज बहाव से टूटा तटबंध कुशीनगर (राष्ट्र…

13 minutes ago

पहलगाम हमले के आरोपी हाशिम मूसा का अंत! बडगाम में सुरक्षा बलों को मिला शव, पास से युद्ध सामग्री बरामद

बडगाम/श्रीनगर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ सुरक्षा बलों की कार्रवाई के…

25 minutes ago

737 मैक्स ने बीच उड़ान में लिया यू-टर्न, फाइटर जेट हुए एक्टिव; पायलटों के विवाद से जुड़ा मामला

दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाइट में अचानक इमरजेंसी, पायलटों के बीच विवाद से…

2 hours ago

पूर्व IAS दिव्या मित्तल की सियासी पारी को अमिताभ ठाकुर का समर्थन, पत्र में सामने आया बड़ा संदेश

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश की राजनीति में पूर्व नौकरशाहों के सक्रिय होने का…

2 hours ago

‘शर्मिंदगी’ वाले बयान पर घिरे चिराग पासवान, मांझी के बाद NDA के एक और मंत्री ने दी नसीहत

चिराग के ‘शर्मिंदगी’ वाले बयान पर NDA में घमासान! मांझी बोले- इतनी चिंता है तो…

4 hours ago

दशकों पुराने बकाये पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, बिहार-झारखंड के कर्मियों को मिलेगा ₹1 लाख मुआवजा

रांची (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। सुप्रीम कोर्ट ने बिहार और झारखंड के पांच बंद हो…

5 hours ago