वन तथा वन्यजीवों के संरक्षण के लिए बेहतर कार्य कर रहा फ्रेंड्स क्लब: संतोष मिश्रा
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) आदर्श समाज सेवा समिति के अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं वरिष्ठ पत्रकार बाबागंज निवासी संतोष कुमार मिश्रा ने कतर्नियाघाट फ्रेंड्स क्लब अध्यक्ष भगवानदास लखमानी से मुलाकात कर वन तथा वन्य जीव संरक्षण के बारे में जानकारी प्राप्त की। संतोष मिश्रा ने बताया कि काफी समय से फ्रेंड्स क्लब के बारे में सुन रहा था लेकिन शुक्रवार को उनके बहराइच कार्यालय पहुंचकर औपचारिक मुलाकात की तथा कतर्नियाघाट वन्यजीव विभाग में पाए जाने वाले वन्यजीवों तथा दुर्लभ प्रजाति के पेड़ पौधों व वनस्पतियों के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस दौरान श्री लखमानी के साथ आदर्श समाज सेवा समिति द्वारा चलाये जा रहे पर्यावरण संरक्षण, नशा उन्मूलन, महिला सशक्तिकरण अभियान आदि पर भी चर्चा परिचर्चा की गई। ज्ञात हो कि कतर्नियाघाट फ्रेंड्स क्लब अध्यक्ष भगवानदास लखमानी लगभग 17 वर्षों से वन तथा वन्यजीवों के संरक्षण के लिए कार्य कर रहे हैं।
गोरखपुर गोरक्ष प्रांत योजना बैठक—कार्ययोजना 2026 यह बैठक विश्व हिंदू परिषद, गोरक्ष प्रांत, गोरखपुर, योजना…
नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की राह पर कदम बढ़ाएंगी छात्राएं, 19 से 22 वर्ष आयु वर्ग…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण…
अनूप तिवारी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत…
सरदार भगत सिंह ने ‘किरती’ में लिखी वीरों की गाथा काकोरी ट्रेन एक्शन केवल सरकारी…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…