पंचायत चुनाव के कार्यों में जुटें कार्यकर्ता- जिलाध्यक्ष


देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा)। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर औरा चौरी स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर बुधवार को जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव नजदीक है, परिसीमन पर आपत्ति दाखिल करने का अंतिम समय 2 अगस्त तक है, परिसीमन में वार्डों को लेकर जिसको भी आपत्ति देनी है वो 2 अगस्त तक पार्टी कार्यालय पर आपत्ति दर्ज करा सकता है।
इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीशचंद तिवारी व पंचायत चुनाव के जिला संयोजक श्रीनिवास मणि त्रिपाठी की उपस्थिति में जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने आपत्तिकर्ता से आपत्ति पत्र लिया। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार के जनहित के कार्यों को जनता के बीच रखते हुए पंचायत चुनाव में शानदार प्रदर्शन सुनिश्चित करने हेतु पार्टी कार्यकर्ताओं को अभी से ही तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। जनपद के सभी वार्डों में पार्टी के उम्मीदवार विजई हों इसके लिए हमे कठिन परिश्रम करना होगा। उन्होंने कहा कि शीर्ष नेतृत्व द्वारा आगे जो भी निर्णय लिया जाएगा उससे सभी को अवगत कराया जाएगा। बैठक के दौरान जिला महामंत्री श्रीनिवास मणि त्रिपाठी, रविंद्र कौशल, निर्मला गौतम, आनंद शाही, डा. अर्चना पांडे, जिला मीडिया प्रभारी प्रभाकर तिवारी, दुर्गेशनाथ त्रिपाठी, कृष्णानंद गिरी, आराधना पांडे, पूर्व नगर अध्यक्ष संजय पांडे, मनमोहन सिंह अप्पू, बिजेंद्र कुशवाहा, अक्षय प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।

Editor CP pandey

Recent Posts

मेदांता गुरुग्राम और लॉज निपाल नं. 38 की पहल

गोरखपुर में सभी नागरिकों के लिए निःशुल्क हेल्थ चेकअप कैम्प 21 और 22 जून को…

2 days ago

पकड़े गए सड़क पर खड़े ट्रकों एवं स्कूल के बगल से शराब की दुकानको हटाने की उठी मांग

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l तहसील बरहज मे आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय समानता…

2 days ago

निर्माणाधीन हाईवे पर हादसो का सिलसिला डम्पर की चपेट में आकर एक की मौत

धूल से आसपास के लोग परेशान, ट्रकों की तेज रफ्तार पर उठे सवाल, भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की…

2 days ago

मालिक के इंतजार में पोखरी किनारे डटी रही गाय, दर्दनाक हादसे ने झकझोरा गांव

कुशीनगर में दर्दनाक हादसा: पोखरी में डूबने से 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत, गाय की…

4 days ago

विकास प्रदर्शनी व जनकल्याणकारी शिविर का प्रभारी मंत्री ने किया शुभारंभ

प्राकृतिक खेती पर कार्यशाला आयोजित संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। केंद्र सरकार के 12…

4 days ago

पुलिस महकमे में आंशिक फेरबदल नवागत आभा सिंह बनीं सीओ कैंट

एसएसपी ने महत्वपूर्ण सर्किल की सौंपी जिम्मेदारी, अरुणकुमार एस को सीओ लाइन का प्रभार गोरखपुर(राष्ट्र…

4 days ago