कंपोजिट विद्यालय अलाउद्दीनपुर के पुराने भवन की जगह नए भवन की मांग तेज


जलभराव और जर्जर स्थिति से पठन-पाठन बाधित, विद्यालय प्रबंध समिति ने उठाई आवाज

सादुल्लानगर/बलरामपुर (राष्ट्र की परम्परा)। कंपोजिट विद्यालय अलाउद्दीनपुर आज एक गंभीर अव्यवस्था का सामना कर रहा है। विद्यालय का पुराना भवन, जो वर्ष 1989 के आसपास निर्मित हुआ था, अब पूरी तरह से जर्जर स्थिति में पहुंच चुका है। क्षेत्रीय लोगों और विद्यालय प्रबंध समिति के अनुसार भवन की नींव अब करीब दो फीट तक नीचे धँस चुकी है, जिससे हर बरसात में जलभराव की गंभीर समस्या उत्पन्न हो जाती है।

विद्यालय परिसर में जलभराव के कारण न सिर्फ बच्चों को बैठने में कठिनाई होती है, बल्कि कई बार कक्षाएं तक स्थगित करनी पड़ती हैं। इसके चलते शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह से बाधित हो रही है और बच्चों की पढ़ाई पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि वर्ष 2018 में पुराने भवन की नीलामी हो चुकी है और उसके बाद से नए भवन के निर्माण की बात कई बार उठ चुकी है। लेकिन आज तक इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। इससे छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकगणों में निराशा है।

विद्यालय प्रबंध समिति (एसएमसी) के अध्यक्ष मोहम्मद समीर, ग्राम प्रधान अहमद अली, और समिति के सक्रिय सदस्य सियाराम सरोज, छेदी, सतीश कुमार, लक्ष्मण, मेवालाल, गुरु प्रसाद, पप्पू, राजेश कुमार, और श्यामलाल आदि ने मिलकर संबंधित शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन से मांग की है कि विद्यालय के लिए जल्द से जल्द नया भवन निर्मित कराया जाए।

समिति के सदस्यों ने कहा कि जब देशभर में ‘शिक्षा का अधिकार अधिनियम’ लागू है, तो ऐसे में सरकारी विद्यालयों की यह उपेक्षा दुर्भाग्यपूर्ण है। यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई, तो आंदोलनात्मक रास्ता अपनाने पर भी विचार किया जाएगा।

Editor CP pandey

Recent Posts

कुछ आवाजें खामोश हुईं, कुछ वीर अमर हो गए, 3 नवंबर के इतिहास में कितने अनमोल सितारे खो गए!

3 नवंबर का इतिहास: जब देश ने खोए न्याय, संगीत, समाज सुधार और शौर्य के…

1 hour ago

3 नवंबर: इन महान हस्तियों का जन्मदिन!

3 नवंबर का इतिहास: एक ही तारीख पर जन्मे अर्थशास्त्री, संगीतकार, अभिनेता और आध्यात्मिक विभूति…

2 hours ago

छात्रवृत्ति आवेदनों के सत्यापन में तेजी लाएं संस्थान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। छात्रवृत्ति योजना के तहत पात्र विद्यार्थियों को समय से लाभ दिलाने…

3 hours ago

अब घर बैठे ऑनलाइन जमा कर सकेंगे जीवित प्रमाण-पत्र, पेंशनरों को कोषागार आने से मिलेगी राहत

स्मार्टफोन से ‘जीवन प्रमाण’ ऐप के जरिए होगी प्रक्रिया, ऑनलाइन देख सकेंगे प्रमाण-पत्र की वैधता…

3 hours ago

मटेरा विधानसभा से भाजपा की संभावित दावेदारी को लेकर हिंदू सुरक्षा सेवा संघ के मंडल अध्यक्ष ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस

हिंदू-मुस्लिम एकता के आधार पर चुनाव लड़ने की कही बात, क्षेत्र के विकास और युवाओं…

3 hours ago

आज के दिन बदली दुनिया

3 नवंबर का इतिहास: जब दुनिया में बदली सत्ता, भारत ने उठाई नई करवट लेखक:…

3 hours ago