जमीनी विवाद में महिलाएं करेंगी आमरण अनशन , न्याय न मिलने पर कर सकती है आत्मदाह

जमीनी वाद के निस्तारण न होने से नाराज है परिवार

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) नगर के हरैया लाला वार्ड के मझौली मोड पर ईदगाह के पास की जमीन पर रहते है इस जमीन पर सालो से एक परिवार जो कि हरैया लाला वार्ड नंबर पांच के मूल निवासी है का कब्जा रहा है ये लोग इस जमीन पर बरसो से आबाद है ।इस जमीन के दस्तावेज में मु० सुल्तान पुत्र नसर अली के परिवार का भी नाम है इनके साथ मैनेजर यादव आदि भी हिस्सेदार है । इस जमीन का वाद उच्च न्यायालय में भी चल रहा है जिसपर कुछ समय पहले बेदखली का आदेश भी आया और इस जमीन पर बुलडोजर भी चला लेकिन दोनों पक्षों के बीच आरोप प्रत्यारोप हुआ और दुबारा से राजभर परिवार इस जमीन पर काबिज हो गया । अब तहसीलदार सलेमपुर ने जमीन पर मैनेजर यादव को कब्जा दे दिया है ।दस्तावेज में बृजेश राजभर और इनके परिवार का भी नाम है आरोप है कि तहसीलदार द्वारा पीड़ित के दस्तावेज को अनदेखा कर जबरिया दूसरे पक्ष से लाभान्वित हो कार्यवाही की जा रही है। इस संदर्भ में राजभर परिवार की महिलाओं ने अब मोर्चा खोलने का मन बना लिया है और एक प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया है को यदि हमारे साथ न्याय नहीं हुए तो हम सभी परिवार को महिलाएं 25 अक्टूबर 2024 को दो दिन का आमरण अनशन करेंगे फिर भी न्याय नहीं मिला तो आत्मदाह करने को मजबूर होंगे । उक्त बातें उन्होंने अपने आवेदन में लिखा है।देखना है न्याय का दरवाजा खुलता है की बन्द होता है।

Editor CP pandey

Recent Posts

कांग्रेस में मतदाता अधिकारों के सवाल पर देवरिया में उबाल, कचहरी चौराहे पर फूंका पुतला

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मतदाता सूची और नागरिकों के मताधिकार से जुड़े मुद्दों को लेकर…

2 minutes ago

गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का खौफ! 8 महीने में 1.18 लाख लोग हुए शिकार, रोजाना 487 मामले

गाजियाबाद (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है।…

26 minutes ago

रामगोपाल यादव समेत तीन नामों पर सपा की मुहर! तीसरे प्रत्याशी से राज्यसभा चुनाव हुआ दिलचस्प

सपा ने उतारे तीन राज्यसभा प्रत्याशी, दो सीटों की स्थिति मजबूत फिर तीसरे उम्मीदवार से…

1 hour ago

रायबरेली से आया बुजुर्ग फूट-फूटकर रोया, CM योगी ने सुनी पीड़ा और अधिकारियों को दिए आदेश

समस्या सुनते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चोट दिखाकर बुजुर्ग ने सुनाई दर्दभरी आपबीती, CM योगी ने…

4 hours ago

गांधी मैदान से निकला आक्रोश मार्च, डाकबंगला पर हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारी

पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बिहार की राजधानी पटना में सोमवार को अलग-अलग मांगों को…

5 hours ago