राष्ट्रीय सिनियर महिला फूटबाल चैम्पियनशिप में मैरवा की 7बेटियां चयनित

22 सदस्यीय फुटबाल में सीवान के 12 खिलाड़ियो का हुआ चयन

मैरवा/बिहार( राष्ट्र की परम्परा)
ऑल इंडिया फूटबाल फेडरेशन द्वारा पश्चिम बंगाल में 16 अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक आयोजीत राष्ट्रीय सिनियर महिला फूटबाल चैम्पियनशिप के लिए बिहार की टीम में रानी लक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स एकेडमी की सात खिलाड़ियों सहीत सीवान के बारह खिलाड़ियों का चयन किया गया है,मुख्य कोच एवं निदेशक संजय पाठक ने बताया की समस्तीपुर में चल रहे प्रशिक्षण सह चयन शिविर में बिहार से कुल 40 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। जिसमें बेहतर प्रदर्शन के आधार पर 22 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। उन्होंने रानी लक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स एकेडमी से जहाँ खुशबु कुमारी, निभा कुमारी, श्रुति कुमारी, ममता कुमारी, प्रियंका कुमारी, खुशी कुमारी एवं बेबी कुमारी का चयन किया गया है।वहीं खुदाई बारी से प्रीती एवं पुजा तथा मैरवा से आरती कुमारी,मनीषा कुमारी एवं साबारा का चयन किया गया है। बताते चलें कि बेबी और ममता खेलो इंडिया स्माल सेंटर मैरवा और पश्चिमी चंपारण में फूटबाल कोच हैं। वहीं प्रियंका कुमारी परिवर्तन नरेंद्रपुर में फूटबाल कोच है।ये सभी रानी लक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स एकेडमी के लिए खेलते हैं।इन चयनीत खिलाड़ियों को जिला फूटबाल संघ के सचिव उमाशंकर प्रसाद,अध्यक्ष सुधाकर तिवारी, मखदूम खान, मो शाहिद, मो फरीद, धर्मनाथ यादव , आई एम ए सीवान के अध्यक्ष शशिभूषण सिन्हा, सचिव डॉ शरद चौधरी, डॉ रीता सिन्हा, डॉ संगीता चौधरी, डॉ रामएकबाल गुप्ता, डॉ रामाजी चौधरी, आर एल बी एस ए फाउंडेशन के निदेशक राजीव लोचन मिश्रा सहित कई अन्य लोगों ने बधाई एवं शुभकामनायें दी है।

rkpnews@desk

Recent Posts

15 अगस्त तक ई-ग्राम स्वराज पर अपलोड होंगी सभी GPDP, अधिकारियों को मिला प्रशिक्षण

जनसहभागिता और डिजिटल तकनीक से तैयार होंगी गुणवत्तापूर्ण ग्राम पंचायत विकास योजनाएं श्रावस्ती (राष्ट्र की…

2 hours ago

आईजीआरएस शिकायत पर डीएम पहुंचे मौके पर दो प्रकरणों की जांच की

भाटपाररानी/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी नेबुधवार को भाटपाररानी तहसील अंतर्गत आईजीआरएस के दो प्रकरणों…

23 hours ago

लैरोदोनवार के प्राचीन शिव मंदिर परिसर में 73 लाख रुपये की लागत से बनेगी बहुउद्देशीय धर्मशाला, हुआ भूमिपूजन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा) जनपद के कोपागंज ब्लॉक स्थित प्राचीन शिव मंदिर लैरोदोनवार के प्रांगण…

23 hours ago

दोहरीघाट–मधुबन मार्ग चौड़ीकरण से प्रभावित किसानों के साथ जिलाधिकारी ने की बैठक

शासनादेश के अनुरूप किसानों के हितों की होगी पूरी सुरक्षा,किसी का अहित नहीं होने दिया…

24 hours ago

टूटा हाथ, टूटा भरोसा! डीआईजी के आदेश के बाद भी न्याय से वंचित पीड़ित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के सेवहा बाबू और…

24 hours ago