नगर पंचायत के कार्यपालक के पद पर प्रशिक्षु आइएएस नेहा कुमारी ने किया योगदान

नगरवासियों में जगी विकास की उम्मीद

मैरवा / बिहार (राष्ट्र की परम्परा ) नगर पंचायत के नये कार्यपालक पदाधिकारी प्रशिक्षु आईएएस नेहा कुमारी ने सोमवार को देर शाम को पदभार ग्रहण किया है। इस दौरान चेयरमैंन किसमती देवी ने उन्हें बुके देकर सम्मानित की है। कार्यालय के कर्मियों को खबर मिलते ही कर्मियों सहित पदाधिकारियों में खलबली मच गयी। कार्यालय के सभी कर्मी अपने अपने कार्यालय में मौजूद पाये गये।मंगलवार को नये कार्यपालक पदाधिकारी ने नगर के सकरा गांव में बने कचरा डंपिंग सहित अन्य विभागों के बारे में निरीक्षण करते हुए, सम्बंधित पदाधिकारियों से पूछताछ कर जनाकारी ली है।आपको बता दे कि नगर पंचायत में प्रशिक्षु आईएएस के द्वारा कमान संभालने पर नगरवासियों में विकास की उम्मीद जगी है।नगर में सड़क जाम, स्ट्रीट लाइट, मुख्य नाला, जर्जर आवास, योजना सहित अन्य समस्या कई वर्षों से बरकरार है। इस संबंध में ईओ प्रशिक्षु आईएएस नेहा कुमारी ने बतायी की मेरा कार्यकाल एक माह के लिए है।मैं अभी प्रशिक्षण में हु,उन्होंने नगर के सभी समस्याओं को जल्द से जल्द दूर करने का आश्वासन दीया है।

Editor CP pandey

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

19 hours ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

19 hours ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

3 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

3 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

3 days ago