सनराइज ग्रीन्स में महिलाओं ने मनाया तीज महोत्सव

गाजियाबाद(राष्ट्र की परम्परा)
सनराइज ग्रीन इंदिरापुरम में हरियाली तीज कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों की संख्या में महिलाएं शामिल हुईं और बड़े हर्षोल्लास के साथ हरियाली तीज मनाई गयी।तीज त्यौहार देवी पार्वती और भगवान शिव के साथ उनके मिलन को समर्पित है, हिन्दू धर्म में हरियाली तीज बेहद ही भक्ति और उत्साह के साथ मनाई जाती हैऔर इसी सौहार्द के पर्व तीज का महिलाओं ने अपनी संस्कृति और परंपराओं का प्रदर्शन किया और एक दूसरे के साथ मिलकर इस त्योहार को मनाया।
इस समारोह में महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में शिरकत की । इसके बाद उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लिया और एक दूसरे को उपहार देकर अपने प्यार और स्नेह को प्रकट किया। इस अवसर पर महिलाओं ने अपनी एकता और सौहार्द का प्रदर्शन कर समाज में शांति और सौहार्द का संदेश दिया।
तीज समारोह के आयोजकों स्वाति, प्रियंका, अनुपमा, रचना, अनुप्रिया ने कहा, “हमें इस बात की खुशी है कि महिलाओं ने इस त्योहार को इतने उत्साह और उमंग से मनाया। हमें उम्मीद है कि यह त्योहार हमेशा की तरह महिलाओं के लिए अपनत्व और सौहार्द का प्रतीक बना रहेगा।

rkpnews@desk

Recent Posts

प्याज-चीनी की महंगाई से बढ़ी रसोई की चिंता, क्या बफर स्टॉक बनेगा किसान-उपभोक्ता संतुलन का समाधान?

रसोई में महंगाई का तड़का: प्याज 70 रुपये पार, चीनी की तेजी ने बढ़ाई चिंता;…

5 hours ago

औद्योगिक भ्रमण में विद्यार्थियों ने समझी उद्योग जगत की कार्यप्रणाली

बिछुआ (राष्ट्र की परम्परा)। कक्षा में पढ़ाई के साथ विद्यार्थियों को उद्योग जगत की वास्तविक…

8 hours ago

राखी का संदेश

✍️ विजय गुंजन स्नेह है, अनुराग है, पवित्रता का बंधन है,ममता भरे एक धागे का…

9 hours ago

रक्षा बंधन: रिश्तों की डोर से राष्ट्र की परम्परा तक

नवनीत मिश्र रक्षा बंधन केवल कलाई पर राखी बांधने का पर्व नहीं, बल्कि भाई-बहन के…

18 hours ago

रॉयल्टी के छह गुना दंड से परेशान पीडब्ल्यूडी ठेकेदार, कार्य बहिष्कार की तैयारी

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। लोक निर्माण विभाग, उत्तर प्रदेश के ठेकेदार रॉयल्टी से जुड़े मामलों…

21 hours ago

भाई-बहन का स्नेहाकाश

✍️ संजय एम. तराणेकर कलाई पर बंधता धागा है,पर बंधता है उससे विश्वास,बहन की आँखों…

1 day ago