बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) ।आजीविका मिशन स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा नानपारा विकास खण्ड बलहा अन्तर्गत ग्राम सभा पकड़िया दीवान की राष्ट्रीय आजीविका मिशन स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा गोबर के दीए बनाकर एक नया व्यवसाय पैदा किया है, जिलाधिकारी मोनिका रानी की प्रेरणा एवं मुख्य विकास अधिकारी के कुशल निर्देशन के क्रम में आजीविका मिशन की महिलाओं ने गोबर मिट्टी और चूने के मिश्रण से दीए तैयार कर डाले है।
प्रतिवर्ष अयोध्या में दीपोत्सव का कार्यक्रम होता है,जिसमें जिलाधिकारी तथा मुख्य विकास अधिकारी द्वारा द्वारा 25000 दीए दान स्वरूप भेजने का निर्णय लिया है।
इन महिलाओं को गोबर के दीए तैयार किए हैं उनको नजदीकी गौशालाओं से गोबर पर्याप्त मात्रा में मिल जाता है,जिसमें चूना और मिट्टी का मिश्रण कर आजीविका मिशन की महिलाओं द्वारा गोबर के दीए बनाए जा रहे हैं। वास्तविकता यह है कि गोबर से बने हुए दीऐ से पर्यावरण पर भी कोई प्रभाव नहीं पड़ता है इससे गाय के गोबर का उपयोग भी होगा और साथ ही गौमाता की उपयोगिता भी बढ़ेगी लगभग शून्य लागत से दिये केवल मेहनत के बलबूते पर दिये तैयार होंगे।
खंड विकास अधिकारी बलहा संदीप त्रिपाठी के दिशा निर्देश के क्रम में विकासखंड के प्रत्येक गांव को 100- 100 दिये तैयार करने होंगे, खंड विकास अधिकारी बलहा के कुशल मार्गदर्शन में गोबर के दीए बनाने का महिलाओं ने तैयारी की है इस मौके पर ग्राम विकास अधिकारी मिथिलेश यादव भी मौजूद रहे।
घुसवा चौराहे के पास चलते-चलते धधकी बाइक, मूसलाधार बारिश में जलती रही मोटरसाइकिल, लोग बने…
पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 : लोकतंत्र का सबसे बड़ा राजनीतिक संदेशपश्चिम बंगाल में 92 प्रतिशत…
बरहज की बेटी पल्लवी ने उठाई फुटबॉल स्टेडियम की मांग, बोलीं- “सपनों को चाहिए मैदान”…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय, गोरखपुर में द्वितीय व्यावसायिक बीएएमएस के विद्यार्थियों के…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में बुधवार शाम आई तेज आंधी और बारिश…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के Deoria जनपद में गुरुवार को समाजवादी पार्टी द्वारा…