छह तहसील के प्रमुखों व 22 थानों के प्रमुखों के साथ बैठक हुई आयोजित
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। श्री मां दुर्गा हिन्दू पूजन महासमिति की आवश्यक बैठक शहर के बशीरगंज स्थित मौनी बाबा आश्रम में सम्पन्न हुई।बैठक में तहसील प्रमुख, थाना प्रमुख व पदाधिकारी शामिल हुए,बैठक की अध्यक्षता महासमिति के अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह ने की।बैठक को संबोधित करते हुए महामंत्री सुदामा मिश्रा ने बताया कि जनपद में दुर्गा पूजा महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है।उन्होंने बताया कि ग्रामीण अंचलों में सांय काल से ही बिजली कटौती होने के कारण पूजा पण्डालों में अंधेरा छा जाता है जो कृत्य बहुत ही निन्दनीय है।उन्होंने कहा कि विसर्जन स्थल बरुवाघाट,इटहाघाट में मार्ग उबड़ खाबड़ है,विधुत की भी कोई व्यवस्था नही है।गन्दगी का अंबार लगा हुआ है,महासमिति ने प्रशासन से मांग है कि शहरी व ग्रामीण अंचलों में विधुत व्यवस्था ठीक करें तथा विसर्जन स्थलों की व्यवस्थाएं अविलंब सही करें।
बैठक में छह तहसील के प्रमुखो व 22 थानों के प्रमुखों को दायित्य सौंपे गए एवं दुर्गा पूजा विसर्जन के लिए कार्ययोजना बनाई गई,कार्यवाहक अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया।इस दौरान चन्द्रभान सिंह संचित,राम जी शुक्ला,शिवशरण सिंह,कन्हैया सोनी,विपिन यज्ञसैनी,आत्माराम यादव,पवन जायसवाल,लव कुमार द्विवेदी,ज्ञानेंद्र धर शर्मा ज्ञानी,सत्येंद्र शुक्ला,विनोद कुमार रस्तोगी,सुधाकर मिश्रा,सुरेश गुप्ता,निशंक त्रिपाठी, देवेन्द्र गुप्ता,राजेन्द्र गुप्ता युवराज,बैजनाथ रस्तोगी,राज कुमार सोनी,मीडिया प्रभारी सचिन श्रीवास्तव मौजूद रहे।
ट्राई का बड़ा बदलाव: डेटा नहीं चाहिए तो सिर्फ कॉल-एसएमएस का विकल्प, मोबाइल रिचार्ज बाजार…
जांच करती पुलिस https://twitter.com/yadavakhilesh/status/2103082886534660472?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2103082886534660472%7Ctwgr%5Ef8a7d965d1fb30063cff67ca97385e80c50901a3%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.prabhatkhabar.com%2Fstate%2Futtar-pradesh%2Fup-crime-news-gram-pradhan-son-beaten-to-death-after-birthday-party-village-tense मुजफ्फरनगर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पुरकाजी थाना क्षेत्र के हरैटी गांव…
समस्तीपुर में युवक-युवती से अभद्रता का वीडियो वायरल, पुलिस जांच शुरू समस्तीपुर (राष्ट्र की परम्परा…
ट्रंप-शी वार्ता पर भारत की नजर, टैरिफ और रेयर अर्थ से तय होंगे वैश्विक व्यापार…
जम्मू-कश्मीर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा और प्रशासनिक स्तर पर एक साथ कई…
सौजन्यसे PS शिलांग/नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। मेघालय की राजनीति में बड़ा बदलाव सामने…