बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
नगरपालिका नन्दना वार्ड पूर्वी मुख्य चौक पैना रोड स्थित शहीद स्थल के सामने की गली में चल रहे शराब की दुकान को हटाने की मांग को लेकर, महिलाओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौपा। महिलाओं ने ज्ञापन के माध्यम से जिलाधिकारी से मांग कीया कि नगर के घनी आबादी के बीच शराब की दुकान चल रही है,जिससे अगल-बगल के रहने वाले लोगो को खासकर लड़कियों और महिलाओ को परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं।क्योंकि शराबी शराब पीने के बाद उसे रास्ते से गुजरने वाली लड़कियों और महिलाओं पर छिटाकसी और गाली गलौज करते रहते है, जिससे वार्ड संख्या 13 की बहू, बेटियां और महिलाएं तथा बच्चो पर बुरा असर पड़ता है।इस प्रकार समस्या से अजीज हो शुक्रवार को महिलाओं ने सड़क पर प्रदर्शन किया, महिलाओं का कहना है इसके पहले भी हम लोगों ने उप जिलाधिकारी बरहज को ज्ञापन सोपा था और जिलाधिकारी देवरिया को भी ज्ञापन दिया जा चुका है। फिर भी जिलाधिकारी को शुक्रवार को ज्ञापन सौपते हुए मांग किया गया कि आवश्यक कार्यवाही कर शराब की दुकान को तत्काल हटाई जाय ताकि हम बहू बेटियों की रक्षा हो सके। ज्ञापन देने वालों में सीमा, निशा, मीरा देवी, ऋषिका, गुड्डी, रीना, दुर्गावती, फूलमती, बबीता, गिरिजा देवी, सविता, पुष्पावती, कुश भवति सभासद लव कुमार सोनकर, दीपक कुमार, मुन्ना राईन, विकास मद्धेशिया, यशोदा देवी सहित अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं।
रामगोविन्द चौधरी: छात्र राजनीति से नेता प्रतिपक्ष तक, जेपी से अखिलेश तक लंबा समाजवादी सफर…
हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने की आशंका गाजियाबाद (राष्ट्र की परम्परा)। निवाड़ी थाना क्षेत्र…
सांकेतिक Snapchat से हुई थी कांस्टेबल से पहचान मेरठ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। मेरठ में…
झाड़-फूंक के नाम पर 13 साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, 55 वर्षीय तांत्रिक…
नेपाल में मूसलाधार बारिश से उत्तर बिहार में बढ़ा बाढ़ का खतरा, गंडक-कोसी-बागमती उफान पर…
झारखंड में मौसम का कहर! तेज हवा में पेड़ और बिजली के पोल गिरे, स्कूल…