पुरानी रंजिश में युवकों ने घेरकर बेरहमी से पीटा, मारपीट का वीडियो वायरल; मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तलाश में जुटी पुलिस
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। पनियरा थाना क्षेत्र में मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम के दौरान पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई। इस दौरान कुछ युवकों ने एक युवक को घेरकर बेरहमी से पीटा और लोहे की रॉड से ताबड़तोड़ वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।मिली जानकारी के अनुसार, रजौंड़ा खुर्द निवासी राजू यादव के भतीजे इंद्रेश पुत्र अशोक नौ नवंबर 2026 को घटही मां के स्थान पर आयोजित मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम में शामिल होने गया था। इसी दौरान नगर पंचायत पनियरा के टोला धुंगरहवा से भी लोग मूर्ति विसर्जन के लिए पहुंचे थे। आरोप है कि तभी नगर पंचायत पनियरा निवासी शनि गुप्ता अपने कुछ साथियों के साथ मौके पर पहुंच गया।बताया जाता है कि पुरानी रंजिश को लेकर आरोपितों ने इंद्रेश को घेर लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि हमलावरों ने लोहे की रॉड से इंद्रेश पर कई प्रहार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह उसे हमलावरों के चंगुल से बचाया।घटना के बाद मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो में कुछ युवक एक व्यक्ति को घेरकर मारपीट करते और लोहे की रॉड से हमला करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। लोगों ने घटना में शामिल सभी आरोपितों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।इस संबंध में पनियरा थानाध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह ने बताया कि मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा है। पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वायरल वीडियो के आधार पर अन्य हमलावरों की पहचान की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आरोपितों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
गांव के बाहर खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव, एएसपी ने किया घटनास्थल का…
तीन महिलाओं के सोने-चांदी के आभूषणों पर किया हाथ साफ, 500 मीटर दूर खेत में…
28 यूनिट रक्तदान कर दिया मानवता और सेवा का संदेश देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)अयोध्या में श्रीराम…
मकान के पीछे खेत में पड़ा था नवजात शिशु, पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया; स्वास्थ्य परीक्षण…
दक्षिण एशिया की रैंकिंग में भी 37 स्थान का सुधार, देश के 325 संस्थानों में…
तकनीकी जांच और क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत की मांग, अधिकारियों से मौके पर पहुंचकर जांच…