Saturday, April 25, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमहिला ने दर्ज कराई सामूहिक दुष्कर्म का मामला

महिला ने दर्ज कराई सामूहिक दुष्कर्म का मामला

जैतीपुर/शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)
थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने वर्षों से सामूहिक दुष्कर्म कर रहे चार लोगो पर आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्यवाही की बात कर रही है।
महिला द्वारा दर्ज कराई गयी रिपोर्ट में बताया है कि, क्षेत्र के गांव करकौर निवासी ब्रह्म स्वरूप मिश्रा, आलोक मिश्रा, अनूप मिश्रा तथा कुलुआबोझ गांव निवासी राजीव मिश्रा ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और मारपीट कर जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया।
उसने बताया कि कई वर्ष पहले वह मकान की तलाश में जैतीपुर पहुंची थी, जिसका संपर्क ब्रह्म स्वरूप मिश्रा से हुआ। आरोपी ब्रह्म स्वरूप मिश्रा ने अपनी जमीन बेचने की बात कही। अतः पीड़िता ने मकान बनवाए जाने को लेकर उस जमीन को खरीद लिया और वह मकान बनवा कर वहीं रहने लगी। और पीड़ित महिला के साथ आरोपी ब्रह्म स्वरूप मिश्रा, आलोक मिश्रा, अनूप मिश्रा, राजीव मिश्रा साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म करने लगे। उसका आरोप है कि आरोपियों ने पीड़ित विधवा महिला से कहा अगर यह बात किसी को बताया तो वह जान से मार देंगे। साथ ही मकान पर कब्जा कर भगा देंगे। वह कुछ दिन तक डरी सहमी रही,उसने बताया कि घटना को लेकर उसने कई बार पुलिस से शिकायत की लेकिन उसकी एक ना सुनी गई।
थाना प्रभारी विकास कुमार ने बताया महिला की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments