Sunday, April 26, 2026
Homeउत्तर प्रदेशअंश फाउण्डेशन ट्रस्ट ने प्यासों को पानी पिलाया

अंश फाउण्डेशन ट्रस्ट ने प्यासों को पानी पिलाया

सलेमपुर/ देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
तहसील क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम बभनियांव में चल रहे प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए इस भयंकर गर्मी में, अंश फाउण्डेशन ट्रस्ट ने जलपान की व्यवस्था की। अपनाई गयी उद्देश्यों के अनुरूप सहयोग एवं सेवा की भावना से प्रेरित होकर समय समय पर समाज कल्याण एवं सेवा का कार्य अंश फाउण्डेशन ट्रस्ट करता रहता है। जल पीने के बाद श्रद्धालुओं ने इस संस्था को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर अध्यक्ष अभय कुमार पाण्डेय ने बताया कि इस गर्मी में राहत के लिए समय समय पर वस्त्र, जल और अन्य आवश्यक सामग्री वितरित किया जाता रहा है। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र कुमार मिश्रा, वीरेंद्र कुमार पाण्डेय, प्रदीप प्रजापति, अनिल प्रजापति, प्रिंस कुमार पाण्डेय ‘राजन ‘ आदि का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर डा राजीव दुबे, सुदीस मौर्या, चंद्रमोहन सिंह, नित्यानंद मिश्र विनय मिश्र, निर्भय कुमार पाण्डेय, अभिषेक, आशीष आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments