भेड़िए का आतंक: मंडलायुक्त ने प्रभावित क्षेत्र का भ्रमण कर दिलाया लोगों को भरोसा

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। आयुक्त, देवीपाटन मण्डल, गोण्डा शशि भूषण लाल सुशील ने विधायक महसी सुरेश्वर सिंह के साथ तहसील महसी अन्तर्गत हिंसक जीव भेड़ियों के हमलों से प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण कर हिंसक जीवों के हमलों में मरने वाले बच्चों के परिजनों से भेंट कर संवेदना व्यक्त की। क्षेत्र भ्रमण के दौरान आयुक्त ने ग्राम पंचायत सिसईया चूड़ामणि के मजरा कुलैला में मुख्य वन संरक्षक रेनू सिंह के नेतृत्व में वन विभाग द्वारा ड्रोन कैमरों की मदद से किये जा रहे निगरानी कार्य का जायज़ा लिया।
मुख्य वन संरक्षक ने आयुक्त को बताया कि हिंसक भेड़ियों का सही लोकेशन जानने हेतु गश्ती दलों द्वारा फुट प्रिन्ट खोजने के साथ-साथ आसमानों से भी ड्रोन एवं थर्मल ड्रोन कैमरों के माध्यम से सर्च आपरेशन संचालित किया जा रहा है। प्रभावित/सक्रियता क्षेत्रों में संवेदनशील स्थलों पर 08 ट्रैपिंग कैमरों के साथ-साथ सभी संभावित स्थानों पर पिजड़े भी लगाये गये हैं। वन विभाग की सक्रियता एवं अथक प्रयास के फलस्वरूप एक माह के अन्दर चार भेड़ियों को पकड़ा भी जा चुका है।
मौके पर मौजूद मुख्य राजस्व अधिकारी देवेन्द्र पाल सिंह ने आयुक्त को बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर हिंसक भेड़िया के हमले से प्रभावित/सक्रियता क्षेत्रों में क्रिटिकल गैप योजना अन्तर्गत चिन्हित किये गये 40 स्थानों पर सोलर स्ट्रीट लाईट तथा दस स्थानों पर सोलर हाईमास्ट लाईट की स्थापना कराई जा रही है। प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को शौच के लिए घर से बाहर न जाना पड़े इसके लिये पंचायती राज विभाग के माध्यम से शौचालय विहीन घरों को स्वच्छ शौचालय योजना से आच्छादित किया जा रहा है। दरवाज़ा विहीन घरों में बहराइच वन प्रभाग के सहयोग से दरवाज़े लगवाये जा रहे हैं। इसके अलावा प्रभावित क्षेत्र के आवासहीन लोगों को आवासीय योजना से भी आच्छादित किया जायेगा।
भ्रमण के दौरान आयुक्त ने मौके पर मौजूद उप जिलाधिकारी महसी अखिलेश कुमार सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी रूपेन्द्र कुमार गौड़, खण्ड विकास अधिकारी हेमन्त यादव, क्षेत्र में गठित टास्क फोर्स के सदस्यों, वालंटियर्स, ग्रामवासियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त करते हुए सभी स्टेक होल्डर्स को निर्देश दिया कि प्रभावित क्षेत्रों में युद्ध स्तर पर सतर्कता बरतते हुए क्षेत्र में गश्त करें तथा आमजन को भी जागरूक करते रहें। आयुक्त ने ग्रामवासियों से अपील की है कि वन्यजीवों के हमलों के दृष्टिगत घर के बाहर न सोये। आयुक्त ने बताया कि सभी सम्बन्धित विभाग टीम भावना के साथ प्रयास कर रहे हैं, उन्हे आशा है कि शीघ्र ही हमलावर वन्य जीव पकड़ लिये जायेंगे।

भ्रमण के दौरान वन संरक्षक देवीपाटन मण्डल मनोज सोनकर, प्रभागीय वनाधिकारी बहराइच अजीत प्रताप सिंह, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश उपाध्याय सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

पटना जंक्शन पर घंटों चला सघन तलाशी अभियान, डॉग स्क्वॉड ने चप्पे-चप्पे को खंगाला

बम के धमकी के बाद प्लेटफॉर्म से ट्रेनों तक चला सघन जांच अभियान पटना (राष्ट्र…

28 seconds ago

शोर मचाता रहा दुकानदार, तेज रफ्तार बाइक से निकल गए दो बदमाश; पुलिस तलाश में जुटी

जाँच करती पुलिस बलियापुर में ज्वेलर्स से आभूषणों से भरा बैग छीना, बाइक सवार बदमाश…

10 minutes ago

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर, योगी सरकार ने तय किया नया लक्ष्य

यूपी के युवाओं के लिए बड़ा ऐलान: छह महीने में एक लाख नियुक्ति पत्र देने…

20 minutes ago

इंदौर में छात्रों से संवाद, राहुल गांधी बोले- विचारों को समझना जरूरी

छात्रों के बीच राहुल गांधी का संदेश: जिज्ञासा, मोहब्बत, निडरता और ईमानदारी से बनेगा देश…

28 minutes ago

घाघरा बैराज के गेट नंबर आठ पर मिला अज्ञात महिला का शव

बैराज के पास शव मिलने से मचा हड़कंप, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल बहराइच (राष्ट्र…

2 hours ago

सादे स्टाम्प पर अंगूठा लगाने से मना करने पर पत्नी पर फरसे से हमला, दोषी को तीन वर्ष की सजा

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। सादे स्टाम्प पर अंगूठा लगाने से मना करने पर महिला के…

2 hours ago