विश्व हिंदू परिषद नगर का 60 स्थापना दिवस सम्पन्न

हिंदू समाज को संगठित कर देश धर्म और संस्कृति के साथ जागरूक करना हमारा उद्देश्य-पुरुषोत्तम मरोदिया

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
विश्व हिंदू परिषद देवरिया नगर का 60 वां स्थापना दिवस का कार्यक्रम दिव्या शक्ति लान पर संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मंचाशीन अतिथि गणों के द्वारा श्रीराम दरबार की चित्र पर पुष्प अर्चन एवं दीप ज्योति के साथ संपन्न हुआ
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गोरक्ष प्रांत के प्रांत उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम मरोदिया ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि विश्व हिंदू परिषद एक अंतरराष्ट्रीय संगठन है जिसकी स्थापना मुंबई के स्वामी चिमन्यानंद के पवई स्थित साधनालय पर कृष्ण जन्माष्टमी के दिन 1964 में हुई, जिसका उद्देश्य हिंदू समाज को संगठित कर देश धर्म और संस्कृति के साथ जागरूक करना है।
प्रांत सह संगठन मंत्री दीपेश ने कहा कि विश्व हिंदू परिषद सेवा धर्म प्रसार गौ रक्षा बजरंग दल दुर्गा वाहिनी और परिषद के हजारों कार्यकर्ताओं के माध्यम से देश में छुआछूत मुक्त समाज बनाकर समरस समाज बनाने का उत्कृष्ट कार्य कर रहा है
कार्यक्रम को विभाग अध्यक्ष भरत अग्रवाल, प्रांत धर्माचार्य प्रमुख वंशराज पांडे, प्रांत गौ रक्षा प्रमुख तारकेश्वर शाही, प्रांत धर्म प्रसार प्रमुख भागवत यादव, प्रांत सह कार्यवाह वीरेंद्र, जिला उपाध्यक्ष पूनम मिश्रा, प्रांत गौ रक्षा ट्रस्ट मोहन उपाध्याय, डॉ सुनील अग्रवाल ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष उपेंद्र शाही ने आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त कर किया जबकि संचालन जिला मंत्री राम सिंह ने किया।
कार्यक्रम में नंदकिशोर सिंह, अनिल जायसवाल, जैसी मिश्र और किशोर धनेश प्रजापति, संध्या श्रीवास्तव, अभिमन्यु सिंह, बाबू राम सिंह, राधेश्याम, अभिषेक मौर्य, अजय कुमार गुप्त, अजय चंद्र, निर्भय शाही, रविंद्र सिंह, अशोक कुशवाहा, संजय कुशवाहा, राम आशीष कुशवाहा, बृजेश सिंह आदि सैकड़ो की संख्या सम्मानित लोग उपस्थित रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

बंद कताई मिलों की जमीन पर खड़ा होगा नया उद्योग संसार, यूपी में बनेंगे पांच टेक्सटाइल पार्क

गुजरात-महाराष्ट्र के कारोबारियों की यूपी पर नजर, पांच जिलों में टेक्सटाइल पार्क की तैयारी अभिषेक…

11 minutes ago

दो पक्षों का विवाद सुलझाना पड़ा भारी, युवक पर चाकू से हमला

गोपालगंज (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)नगर थाना क्षेत्र के जंगलिया मोहल्ले में शनिवार को दो पक्षों…

23 minutes ago

हत्या के चार साल पुराने मामले में एक अभियुक्त गिरफ्तार, पेड़ से लटका मिला था युवक का शव

सिवान (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। एमएच नगर थाना क्षेत्र के पुरैना बलमडीह चंवर में करीब…

34 minutes ago

पटना जंक्शन पर घंटों चला सघन तलाशी अभियान, डॉग स्क्वॉड ने चप्पे-चप्पे को खंगाला

बम के धमकी के बाद प्लेटफॉर्म से ट्रेनों तक चला सघन जांच अभियान पटना (राष्ट्र…

42 minutes ago

शोर मचाता रहा दुकानदार, तेज रफ्तार बाइक से निकल गए दो बदमाश; पुलिस तलाश में जुटी

जाँच करती पुलिस बलियापुर में ज्वेलर्स से आभूषणों से भरा बैग छीना, बाइक सवार बदमाश…

52 minutes ago

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर, योगी सरकार ने तय किया नया लक्ष्य

यूपी के युवाओं के लिए बड़ा ऐलान: छह महीने में एक लाख नियुक्ति पत्र देने…

1 hour ago