महिला व्रतियों की सुरक्षा के लिए सादी वर्दी में तैनात रहेंगी महिला पुलिसकर्मी, संवेदनशील घाटों पर बैरिकेडिंग के साथ नाव और गोताखोर रहेंगे मुस्तैद
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। छठ महापर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। श्रद्धालुओं और व्रतियों की सुरक्षा एवं सुविधाओं का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने फरेंदा स्थित दुर्गा मंदिर छठ घाट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को घाटों पर साफ-सफाई, प्रकाश, पेयजल और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम समय से पूरा करने के निर्देश दिए। डीएम ने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने नगर पंचायत आनंदनगर के अधिशासी अधिकारी को क्षेत्र के सभी छठ घाटों पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि घाटों पर स्वच्छ पेयजल, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, मोबाइल टॉयलेट सहित सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। साथ ही घाटों तक पहुंचने वाले रास्तों को भी दुरुस्त किया जाए, जिससे श्रद्धालुओं को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो।भीड़ नियंत्रण को लेकर डीएम ने प्रवेश और निकास के लिए अलग-अलग व्यवस्था बनाने तथा पर्याप्त संख्या में पुलिसकर्मियों और स्वयंसेवकों की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने निर्देश दिया कि घाटों पर भीड़ का दबाव एक स्थान पर न बढ़ने पाए और भगदड़ जैसी स्थिति से बचाव के लिए पहले से ही प्रभावी इंतजाम किए जाएं।महिला व्रतियों की सुरक्षा को विशेष प्राथमिकता देते हुए जिलाधिकारी ने सादी वर्दी में महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती के निर्देश दिए। उन्होंने एसडीएम फरेंदा को घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने तथा महिलाओं के साथ अभद्रता करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।इसके अलावा घाटों की गहराई और जलस्तर का आकलन कर संवेदनशील स्थानों पर बैरिकेडिंग कराने के निर्देश दिए। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त संख्या में नाव और गोताखोरों की तैनाती सुनिश्चित करने को भी कहा। डीएम ने स्पष्ट किया कि बचाव दल पूरी तरह मुस्तैद रहे, ताकि किसी अप्रिय घटना की स्थिति में तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया जा सके।जिलाधिकारी ने कहा कि छठ महापर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और स्वच्छता प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय बनाकर समय से तैयारियां पूरी करें, ताकि लोक आस्था का यह महापर्व शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न हो सके।निरीक्षण के दौरान एसडीएम फरेंदा प्रेम शंकर पांडेय, तहसीलदार वशिष्ठ, नगर पंचायत आनंदनगर के अधिशासी अधिकारी अनुज भारती सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
1100 मीटर लंबे मार्ग का विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने किया शिलान्यास, गुणवत्ता और समयबद्ध…
आनंद नगर मंडी के आठ क्रय केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, किसानों की सुविधा और…
पूजन सामग्री की खरीदारी से गुलजार हुआ बरहज का बाजार, जाम से राहगीर परेशान बरहज/देवरिया…
प्रतिमा विसर्जन के दौरान खड़खड़िया पुल के पास हुआ था हादसा, कई घंटे तक चला…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा)।घर में छठ पूजा की तैयारियां चल रही थीं। परिवार पर्व की…
मार्च पास्ट और रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, खेलों के महत्व पर दिया जोर…