गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की शोध पात्रता परीक्षा (रेट 2023) की लिखित परीक्षा के उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के मौखिक परीक्षा की तिथि घोषित कर दी गई है।
लिखित परीक्षा के अंकों के आधार पर इंटरव्यू के लिए अर्हता अर्जित करने वाले अभ्यर्थियों की मौखिक परीक्षा का कार्यक्रम शोध एवं विकास प्रकोष्ठ द्वारा जारी किया गया।
कुल 34 विषयों में परिसर की 391 और महाविद्यालयों की फुलटाइम 413 सीटों के लिए प्रवेश के लिए लिखित परीक्षा में पास अभ्यर्थियों का मौखिक परीक्षा 9 से 13 सितंबर के बीच संबंधित विभाग के द्वारा आयोजित की जाएगी।
शोध पात्रता परीक्षा (रेट 2023) की लिखित परीक्षा 29 और 30 जुलाई को संपन्न हुई थी और परिणाम 8 अगस्त की घोषित किया गया था।
लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थी के साक्षात्कार की तिथि विश्वविद्यालय के प्रवेश पोर्टल www.dduguadmission.in पर उपलब्ध है।
देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जनपद में आमजन की सुरक्षा और पुलिस-जनता के बीच विश्वास मजबूत करने…
1100 मीटर लंबे मार्ग का विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने किया शिलान्यास, गुणवत्ता और समयबद्ध…
आनंद नगर मंडी के आठ क्रय केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, किसानों की सुविधा और…
महिला व्रतियों की सुरक्षा के लिए सादी वर्दी में तैनात रहेंगी महिला पुलिसकर्मी, संवेदनशील घाटों…
पूजन सामग्री की खरीदारी से गुलजार हुआ बरहज का बाजार, जाम से राहगीर परेशान बरहज/देवरिया…
प्रतिमा विसर्जन के दौरान खड़खड़िया पुल के पास हुआ था हादसा, कई घंटे तक चला…