प्रतिमा विसर्जन के दौरान खड़खड़िया पुल के पास हुआ था हादसा, कई घंटे तक चला खोज अभियान
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। धानी क्षेत्र के खड़खड़िया पुल के समीप राप्ती नदी में प्रतिमा विसर्जन के दौरान डूबे युवक रमेश की तलाश आखिरकार समाप्त हो गई। कई घंटों तक चले खोज अभियान के बाद युवक का शव गोरखपुर जनपद के कैंपियरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत भरगाई गांव के पास नदी से बरामद किया गया। शव मिलने की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई।जानकारी के अनुसार, प्रतिमा विसर्जन के दौरान रमेश राप्ती नदी में डूब गया था। हादसे के बाद से ही उसकी तलाश के लिए खोज अभियान चलाया जा रहा था। परिजन और ग्रामीण उसकी सुरक्षित वापसी की उम्मीद लगाए हुए थे। जैसे-जैसे समय बीत रहा था, परिवार की चिंता और बेचैनी बढ़ती जा रही थी।इसी बीच घटना स्थल से काफी दूर गोरखपुर जिले के कैंपियरगंज क्षेत्र में युवक का शव मिलने की सूचना मिली। यह खबर सुनते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। घर में जहां युवक की सकुशल वापसी की उम्मीद थी, वहां मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना से गांव और आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी। प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुए इस हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं और पूरे क्षेत्र को गमगीन कर दिया।
आनंद नगर मंडी के आठ क्रय केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, किसानों की सुविधा और…
महिला व्रतियों की सुरक्षा के लिए सादी वर्दी में तैनात रहेंगी महिला पुलिसकर्मी, संवेदनशील घाटों…
पूजन सामग्री की खरीदारी से गुलजार हुआ बरहज का बाजार, जाम से राहगीर परेशान बरहज/देवरिया…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा)।घर में छठ पूजा की तैयारियां चल रही थीं। परिवार पर्व की…
मार्च पास्ट और रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, खेलों के महत्व पर दिया जोर…
समाज के सम्मान और सुरक्षा को लेकर उठी आवाज, निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ…