Categories: Newsbeat

एक करोड़ की लागत से बनेगी केवलापुर-जिनवा टोला की सड़क, ग्रामीणों को मिलेगी राहत

1100 मीटर लंबे मार्ग का विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने किया शिलान्यास, गुणवत्ता और समयबद्ध निर्माण के दिए निर्देश

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। सदर विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीणों को बेहतर आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल हुई है। सदर विकास खंड की ग्राम सभा केवलापुर से जिनवा टोला तक एक करोड़ रुपये की लागत से 1100 मीटर लंबी सड़क का निर्माण कराया जाएगा। विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने विधिवत शिलान्यास कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। सड़क निर्माण की घोषणा और कार्य शुरू होने से क्षेत्रीय ग्रामीणों में खुशी का माहौल है।शिलान्यास के अवसर पर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों का विकास और आमजन को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में विकास कार्यों को गति मिली है। सरकार का प्रयास है कि विकास योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।उन्होंने कहा कि सड़क केवल आवागमन का साधन नहीं, बल्कि विकास की आधारशिला है। बेहतर सड़क होने से ग्रामीणों को शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और रोजगार से जुड़ी सुविधाओं तक पहुंचने में आसानी होती है। केवलापुर से जिनवा टोला तक बनने वाला मार्ग वर्षों से आवागमन की समस्या झेल रहे ग्रामीणों के लिए बड़ी राहत साबित होगा।विधायक ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों और कार्यदायी संस्था को निर्देश दिया कि सड़क निर्माण में गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता न किया जाए। निर्धारित मानकों का पालन करते हुए निर्माण कार्य तय समय सीमा में पूरा कराया जाए, ताकि ग्रामीणों को लंबे समय तक इसका लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि सदर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव तक विकास की सुविधाएं पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है।इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष जय हिंद चौधरी, ग्राम प्रधान राम सवारे यादव, धर्मेंद्र मौर्य, परीखन गुप्ता, शिवाकांत गुप्ता, प्रदीप भारती, अजीत यादव, रणविजय चौधरी, सहायक अभियंता कर्ण सिंह, अवर अभियंता योगेश तिवारी और पवन कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Editor CP pandey

Recent Posts

धान खरीद में लापरवाही पर डीएम सख्त, निर्माण में देरी पर नोटिस के निर्देश

आनंद नगर मंडी के आठ क्रय केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, किसानों की सुविधा और…

23 minutes ago

छठ घाटों पर सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम ने किया निरीक्षण

महिला व्रतियों की सुरक्षा के लिए सादी वर्दी में तैनात रहेंगी महिला पुलिसकर्मी, संवेदनशील घाटों…

29 minutes ago

छठ महापर्व को लेकर घाटों पर बनने लगीं बेदियां, बाजारों में उमड़ी भीड़

पूजन सामग्री की खरीदारी से गुलजार हुआ बरहज का बाजार, जाम से राहगीर परेशान बरहज/देवरिया…

34 minutes ago

राप्ती नदी में डूबे युवक की तलाश खत्म, गोरखपुर में मिला शव

प्रतिमा विसर्जन के दौरान खड़खड़िया पुल के पास हुआ था हादसा, कई घंटे तक चला…

41 minutes ago

जिस घर में गूंज रही थीं पर्व की खुशियां, वहां पसरा मातम

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)।घर में छठ पूजा की तैयारियां चल रही थीं। परिवार पर्व की…

46 minutes ago

खेलकूद समारोह में विद्यार्थियों ने दिखाया दमखम, महापौर ने किया शुभारंभ

मार्च पास्ट और रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, खेलों के महत्व पर दिया जोर…

52 minutes ago