जब जब तिरंगा लहराएगा
सिर गर्व से उठ जायेगा,
संघर्ष, बलिदान और समर्पण की गाथा
हर घर में गाया जायेगा।
संविधान की महिमा बढ़ेगी
फैलेगी प्यार, समरसता और शांति,
सशक्त बनेगा हर एक नागरिक
गणतंत्रता की नई पहचान बनेगी।
देश की एकता, अखंडता, संप्रभुता की
रक्षा करना हमारा धर्म है,
न भूलेंगे सेनानियों की कुर्बानियां
हमारा मार्ग भी कुछ ऐसा ही प्रशस्त है।
आइए, निभा लें हम अपनी भी जिम्मेदारी
बनकर एक तिनका नीड़ का,
दे जाए अपना भी योगदान
कहलाए हम भी वंशज किसी वीर का।
इबोला का नया वैश्विक खतरा: कोरोना के बाद फिर दहशत की आहट, WHO अलर्ट के…
हजार आवेदन, 140 सपने और पूर्वांचल की नई उड़ान: जागृति इन्क्यूबेशन कोहोर्ट 2026-27 का भव्य…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)।जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के पादरी बाजार क्षेत्र स्थित मानस विहार कॉलोनी के छात्र…
सोशल मीडिया पर भ्रामक फोटो-वीडियो डालने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई: एसपी संत कबीर नगर…
बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)शुक्रवार को मोहन सेतु के पास सरयू नदी में नहाने गए तीन किशोरों…