चार की थानेदारी छीनी तो एक चौकी इचांर्ज व दो दरोगा हुए लाइनहाजिर

गोरखपुर।(राष्ट्र की परम्परा) एसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर ने शनिवार को चार थानेदारों से थानेदारी छीन कर उन्हें पुलिस लाइन बुला लिया। वहीं एक चौकी इंचार्ज व दो दरोगाओं को भी एसएसपी कार्रवाई करते हुए लइनहाजिर कर दिया। सूत्रों की माने तो इन सभी के लापरवाही की शिकायत लगातार एसएसपी को मिल रही थी।
जानकारी के अनुसार एसएसपी ने चौरीचौरा थानेदार इंस्पेक्टर उमेश कुमार वाजपेयी,कैंपियरगंज थानेदार इंस्पेक्टर रंजीत सिंह,गीडा थाने के इंस्पेक्टर राहुल सिह और झंगहा थानेदार राजेंद्र सिंह को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है। वहीं एसएसपी ने चौकी प्रभारी रेलवे अरूण कुमार सिंह को भी लाइन हाजिर कर दिया। इसके अलावा सहजना थाने में तैनात दरोगा आदित्य उपाध्याय और उरूवा थाने पर तैनात दरोगा अरविंद यादव को भी एसएसपी तत्काल प्रभाव से लाइनहाजिर कर दिया है।
एसएसपी ने कई दरोगाओ के काम से खुश होकर उन्हें थानेदार व चौकी इंचार्ज बनाया है। एसएसपी जगदीश पुर चौकी प्रभारी चंद्रभान सिंह को बेलघाट का थानेदार, नगर निगम चौकी प्रभारी विज्ञानकर सिंह को हरपुर बुदहट का थानेदार बनाया हैं। वहीं प्रमोशन पाकर इंस्पेक्टर बने पुलिस लाइन में तैनात सुनील कुमार को उरूवा थाने का थानेदार बनाया गया है। इसी प्रकार गोला थाने पर तैनात राकेश सिंह यादव को गीडा का थानेदार बनाया गया है। इंस्पेक्टर जयंत कुमार सिंह को चौरीचौरा थानेदार, उरूवा बाजार थाने के थानेदार रहे भूपेंद्र सिंह को कैंपियरगंज थानेदार, बेलघाट थानेदार रहे गौरव कुमार क न्नौजिया को झंगहा थानेदार, हरपुर बुदहट के थानेदार रहे नितिन रघुनाथ को सहजनवां का थानेदार बनाया गया है।
एसएसआई चौरीचौरा दिनेश बहादुर सिंह को चौकी प्रभारी मजनू,शिवराज सिंह को एसएसआई चौरीचौरा, कवींद्र नाथ सिंह को चौकी प्रभारी बड़हलगंज से एसएसआई उरूवा बाजार, उरूवाबाजार के एसएसआई रवि सेन यादव को चौकी प्रभारी बड़हलगंज, खोराबार थाने में तैनात दरोगा विजय प्रताप सिंह को चौकी प्रभारी सूर्य विहार, हरपुर बुदहट थाने के दरोगा उदयभान सिंह को चौकी प्रभारी गोबड़ौर, अखिलेश कुमार तिवारी को हरनही चौकी प्रभारी से नगर निगम चौकी प्रभारी, रामानुज सिंह को हड़हवा फाटक चौकी प्रभारी से जगदीशपुर चौकी इंचार्ज, बांसगांव थाने में तैनात दरोगा राम सिंह को चौकी प्रभारी हरनही, अरविंद सिंह को धर्मशाला चौकी प्रभारी से चौकी प्रभारी रेलवे, अवधेश मिश्रा को सूर्य विहार चौकी प्रभारी से चौकी प्रभारी धर्मशाला, महेश चौबे को चौकी प्रभारी कलेेक्ट्रेट से चौकी प्रभारी हड़हवा फाटक, शाहिद सिद्धिकी को चौकी प्रभारी कलेक्ट्रेट बनाया गया है।

Editor CP pandey

Recent Posts

न्यू कॉलोनी से बेलडाड़ तक आंधी का असर, पेड़ गिरने के बाद सदर विधायक ने संभाला मोर्चा

देवरिया में आंधी-तूफान के बीच सदर विधायक ने संभाली कमान देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। शनिवार…

2 hours ago

न्यू कॉलोनी में कुत्ते का खौफ! तीन लोगों को काटने का दावा, दुकान खोल रहे भाजपा बूथ अध्यक्ष पर भी हमला

भाजपा बूथ अध्यक्ष रोहित कुमार मद्धेशिया देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के न्यू कॉलोनी क्षेत्र…

3 hours ago

लोहता में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की चपेट में आने से दो साइकिल सवारों की मौत, थाने का घेराव

वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा)। लोहता थाना क्षेत्र में शनिवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में…

3 hours ago

बिहार में अगले 24 घंटे मौसम का कहर! 6 जिलों में भारी बारिश और 70 KM/H की रफ्तार से आंधी का अलर्ट

पटना (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। अगले…

4 hours ago

JTET 2026 पर बड़ा अपडेट: 11 अक्टूबर की परीक्षा टली, 1 नवंबर की संभावित तारीख से बढ़ी अभ्यर्थियों की धड़कन

रांची (राष्ट्र की परम्परा)। झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) 2026 की तैयारी कर रहे लाखों…

4 hours ago