डीएम ने बाढ़ प्रभावित ग्रामों का निरीक्षण कर, बाढ़ पीड़ितो को खाद्य सामग्री, बाढ़ राहत किट ,एवं दवा का वितरण कराया

गोण्डा। (राष्ट्र की परम्परा) आज शनिवार को जिलाधिकारी डॉ0 उज्ज्वल कुमार ने तहसील तरबगंज अंतर्गत विकासखंड नवाबगंज में बाढ़ से अत्यधिक प्रभावित ग्राम जैतपुर, केवटहिया, रामदयाल पुरवा, हनुमान शरण पुरवा, नई बस्ती, छोटी केवटहिया सहित कई गावों का मोटर बोट नाव से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गांवों में जाकर बाढ़ पीड़ित ग्रामीणों से मुलाकात की तथा उनको खाद्य सामग्री, दवा आदि का वितरण कराया। इसके साथ ही तरबगंज तहसील के नवाबगंज गिर्द बाढ़ प्रभावित 200 परिवारों को सामुदायिक केंद्र नवाबगंज में आपदा राहत किट का वितरण  जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में कराया गया।
       वहां पर उपस्थित उप जिलाधिकारी तरबगंज शत्रोहन पाठक, तहसील तरबगंज पुष्कर मिश्र,बीडीओ नवाबगंज, सहायक विकास अधिकारी पंचायत नवाबगंज, एवं अन्य संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि बाढ़ से प्रभावित सभी गांवों का बराबर निरीक्षण करते रहें ताकि बाढ़ से किसी भी ग्रामीणों को कोई दिक्कत न होने पाये, तथा सभी बाढ़ पीड़ित ग्रामीणों को खाने की व्यवस्था, स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था, दवा आदि की व्यवस्थाएं समय से कराना सुनिश्चित करें।
        इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार, मुख्य राजस्व अधिकारी जयनाथ यादव, उपजिलाधिकारी तरबगंज शत्रोहन पाठक, माननीय विधायक प्रतिनिधि मनकापुर वेद प्रकाश दुबे, नगर पालिका चेयरमैन प्रतिनिधि नवाबगंज सत्येंद्र सिंह, तहसीलदार तरबगंज पुष्कर मिश्र जिला आपदा विशेषज्ञ राजेश श्रीवास्तव, बीडीओ नवाबगंज, एडीओ पंचायत नवाबगंज, राजस्व निरीक्षक संबंधित क्षेत्र, लेखपाल, ग्राम प्रधान सहित सभी अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
Editor CP pandey

Recent Posts

देवरिया में खूनी संघर्ष! जमीन पर कब्जे के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा दर्जन घायल

मेडिकल कॉलेज में जिंदगी और मौत से जूझ रहा गंभीर रूप से घायल वीरेंद्र यादव;…

4 hours ago

देवरिया के सभी थानों पर लगा थाना समाधान दिवस, 96 शिकायतें मिलीं, 9 का मौके पर निस्तारण

एसपी अभिजित आर. शंकर ने भटनी थाने में सुनीं जनसमस्याएं, राजस्व और पुलिस की संयुक्त…

22 hours ago

सूरत से गिरफ्तार हुआ गैंगस्टर एक्ट का 50 हजार का इनामी बदमाश

एसटीएफ लखनऊ की टीम ने की कार्रवाई, सिकंदरपुर क्षेत्र के रुद्रवार गांव का निवासी है…

22 hours ago

छठ पर्व की तैयारियों का नपा अध्यक्ष ने किया स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

घाटों से लेकर पोखरों और जलाशयों तक व्यवस्थाओं का लिया जायजा, श्रद्धालुओं की सुविधा और…

22 hours ago

आधुनिक भारत के निर्माता थे पंडित जवाहरलाल नेहरू : डॉ. धर्मेन्द्र पांडेय

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर मनाई देश के प्रथम प्रधानमंत्री की जयंती सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की…

23 hours ago

पीएचसी मझगांवा में एक्सपायरी दवाओं के वितरण का आरोप, स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्था पर उठे सवाल

खांसी की सिरप की एक्सपायरी डेट समाप्त होने पर सिपाही ने जताई आपत्ति, दवाओं के…

23 hours ago