बहराइच( राष्ट्र की परम्परा) सामाजिक संगठन कलाम फाउंडेशन ने भारत रत्न, पूर्व राष्ट्रपति, डॉ एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती किसान महाविद्यालय के निकट स्थित अपने कार्यालय पर मनाई! कार्यक्रम में अब्दुल कलाम के जीवन एवं कार्यों पर चर्चा के साथ-साथ उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित किया गया!
कलाम फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष विकाश जायसवाल धोनी एवं जिला अध्यक्ष राज सिंह रैकवार ने संयुक्त रूप से बताया कि कलाम फाउंडेशन यह सप्ताह कलाम सप्ताह के रूप में मनाएगा जिसके अंतर्गत भिन्न-भिन्न सामाजिक तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे! इसके अंतर्गत सोमवार 17 अक्टूबर को दिन में 2:00 बजे से किसान महाविद्यालय के जे. बी. सिंह सभागार में एक विचार गोष्ठी तथा पंचायत प्रतिनिधियों के सम्मान का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा!जिसमें तेजवापुर, पखरपुर,कैसरगंज, हुजूरपुर, चितौरा तथा रिसिया ब्लॉक के पंचायत प्रतिनिधियों को सम्मानित किया जाएगा!
इस अवसर पर संतोष दृवेदी,जिला उपाध्यक्ष यश सिंह, हरिओम शुक्ला, जितेंद्र यादव, अंशुमान सिंह तथा फाउंडेशन के कई अन्य सदस्य उपस्थित रहे!
मेडिकल कॉलेज में जिंदगी और मौत से जूझ रहा गंभीर रूप से घायल वीरेंद्र यादव;…
एसपी अभिजित आर. शंकर ने भटनी थाने में सुनीं जनसमस्याएं, राजस्व और पुलिस की संयुक्त…
एसटीएफ लखनऊ की टीम ने की कार्रवाई, सिकंदरपुर क्षेत्र के रुद्रवार गांव का निवासी है…
घाटों से लेकर पोखरों और जलाशयों तक व्यवस्थाओं का लिया जायजा, श्रद्धालुओं की सुविधा और…
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर मनाई देश के प्रथम प्रधानमंत्री की जयंती सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की…
खांसी की सिरप की एक्सपायरी डेट समाप्त होने पर सिपाही ने जताई आपत्ति, दवाओं के…