Tuesday, October 14, 2025
HomeUncategorizedअन्य खबरेकाग्रेस जो भी जिम्मेदारी देगी वो निभाऊंगा-अशोक गहलोत

काग्रेस जो भी जिम्मेदारी देगी वो निभाऊंगा-अशोक गहलोत

Rkpnews सोनिया गांधी से कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव को लेकर चर्चा के बीच दिल्ली में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मुलाकात हुई। करीब दो घंटे सोनिया गांधी और अशोक गहलोत के बीच बातचीत चली है। गहलोत की गिनकी गांधी परिवार के वफादारों में होती रही है।कांग्रेस में अध्यक्ष पद को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। गांधी परिवार की तरफ से अशोक गहलोत पर दांव लगाने की खबर है। वहीं जी 23 की तरफ से शशि थरूर को आगे किया गया है।जब सोनिया गांधी अपना इलाज कराने विदेश जा रही थीं तो उन्होंने गहलतो से कहा था कि वो पार्टी को अध्यक्ष के तौर पर देखें। हालांकि उस वक्त अशोक गहलोत इसके लिए तैयार नहीं हुए थे। सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद अशोक गहलोत ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हाईकामन से सबकुछ प्राप्त हुआ। हमारे लिए पद महत्वपूर्ण नहीं है। जो भी जिम्मेदारी मिलेगी वो निभाऊंगा।  

बीते दिन देर रात पहले तो गहलोत ने विधायक दल की बैठक की और फिर दिल्ली दरबार में पहुंच गए। लेकिन जैसे ही अध्यक्ष पद का सवाल अध्यक्ष पद से सीएम की कुर्सी पर आया वहीं फट से कह दिया कि दो-दो पद का मुद्दा यहां लागू नहीं होता। मधुसुदन मिस्त्री ने कहा कि पार्टी संविधान में दो पद वाली शर्त नहीं। इससे पहले शशि थरूर ने आज चुनाव समिति से मुलाकात की है।  कांग्रेस के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री से मुलाकात की थी। मिस्त्री ने कहा कि हमने कांग्रेस के अध्यक्ष चुनाव के संबंध में उनके (शशि थरूर) सभी सवालों का जवाब दिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments