कैसा रहेगा 29, 30 और 31 दिसंबर को यूपी, दिल्ली और बिहार में मौसम? IMD की ताज़ा भविष्यवाणी

मौसम (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। उत्तर भारत इस समय कड़ाके की ठंड, शीतलहर और घने कोहरे की चपेट में है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार 29 दिसंबर तक ठंड से राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है। बिहार में 31 दिसंबर तक जबकि पंजाब और हरियाणा में 30 दिसंबर तक घने कोहरे का असर बना रह सकता है।

मौसम विभाग ने पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिए कोल्ड डे और बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम व उत्तराखंड के लिए सीवियर कोल्ड डे की चेतावनी जारी की है।

दिल्ली का मौसम: गलन बढ़ी, तापमान गिरा

राजधानी दिल्ली में दो दिनों की धूप के बाद साफ आसमान के चलते ठंड और गलन बढ़ गई है। पहाड़ी इलाकों से आ रही सर्द पछुआ हवाएं ठिठुरन बढ़ा रही हैं।

दिल्ली-एनसीआर में न्यूनतम तापमान गिरकर 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है और शुक्रवार (26 दिसंबर) को इसमें और गिरावट की संभावना है।

हालांकि, हवा की गुणवत्ता में थोड़ी राहत मिली है, लेकिन AQI 230 के साथ अभी भी यह खराब श्रेणी में बना हुआ है।

उत्तर प्रदेश में कोहरे का ऑरेंज अलर्ट

उत्तर प्रदेश में भीषण ठंड का असर लगातार जारी है। रात के समय तापमान और गिर रहा है। गुरुवार को कुछ इलाकों में धूप निकलने से हल्की राहत जरूर मिली, लेकिन न्यूनतम तापमान फिर से लुढ़क गया है।
मौसम विभाग ने प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, मिर्जापुर, संत रविदास नगर, जौनपुर, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज और सीतापुर में घने कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

ये भी पढ़ें – ‘पुतिन की मौत…’ क्रिसमस पर जेलेंस्की की दुआ, रूस के खिलाफ तीखे संदेश से मचा हलचल

27 से 31 दिसंबर तक यूपी का मौसम

• 27-28 दिसंबर: मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन कई इलाकों में घने से अत्यंत घने कोहरे का अलर्ट

• 29, 30 और 31 दिसंबर: आसमान साफ रहने की संभावना, हालांकि सुबह और रात में घना कोहरा बना रहेगा

तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। गुरुवार को मेरठ प्रदेश का सबसे ठंडा शहर रहा, जहां न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बिहार में शीतलहर लग का कहर

बिहार में शीतलहर और घने कोहरे को लेकर मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। IMD के मुताबिक साल के अंत तक कोहरे से राहत मिलने की संभावना बेहद कम है।

पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बर्फबारी और सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का सीधा असर बिहार के मौसम पर पड़ रहा है। बर्फीली पछुआ हवाओं के कारण ठंड में इजाफा हुआ है।
पिछले 24 घंटों में बिहार का औसत न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।

ये भी पढ़ें – नाइजीरिया में ISIS ठिकानों पर अमेरिका की एयर स्ट्राइक, ट्रंप बोले – “आतंकियों को भी Merry Christmas”

Karan Pandey

Recent Posts

कुणाल घोष की कार पर लगातार दूसरे दिन हमला, सुरक्षाकर्मी पर बंदूक तानने का भी दावा

कोलकाता में कुणाल घोष की कार पर फिर हमला, हथौड़े से शीशा तोड़ने का आरोप;…

46 minutes ago

मगहर कताई मिल को टेक्सटाइल पार्क बनाने की तैयारी तेज, 18 एकड़ अतिरिक्त जमीन की तलाश

स्थानीय किसानों से डीएम ने की वार्ता, जमीन की स्थिति और उपयुक्तता की रिपोर्ट मांगी…

2 hours ago

राष्ट्रीय ध्वज और सपा के झंडे के साथ रामगोविंद चौधरी को अंतिम सलामी

नम आंखों से दी अंतिम विदाईगार्ड ऑफ ऑनर के बाद निकली अंतिम यात्रा, सरयू तट…

2 hours ago

रोहिन नदी के कटान से तटबंध पर मंडराया खतरा, ग्रामीणों की बढ़ी धड़कन

आरआरसी सेंटर के पास तेज बहाव से लगातार कट रहा तटबंध, बारिश जारी रही तो…

2 hours ago