ढाई करोड़ की चरस के साथ नेपाली तस्कर गिरफ्तार, STF और बर्रा पुलिस की बड़ी कार्रवाई

कानपुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बर्रा पुलिस और एसटीएफ ने गुरुवार को नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए 13.2 किलो चरस के साथ एक नेपाली नागरिक को गिरफ्तार किया है। बरामद चरस की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 2.6 करोड़ रुपये आंकी गई है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रदीप कुमार कर्ण (निवासी नेपाल) के रूप में हुई है। आरोपी नेपाल से चरस की तस्करी कर कानपुर लाया था और इसे सचेंडी, काकादेव सहित अन्य इलाकों में सप्लाई करने की तैयारी में था।

हाईवे अंडरपास से दबोचा गया तस्कर

डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि प्रदीप झकरकटी बस अड्डे पर उतरने के बाद ऑटो से बर्रा बाईपास पहुंचा था। वह भोलेश्वर मंदिर के पास किसी युवक को चरस सौंपने जा रहा था। इसी दौरान पीछे लगी एसटीएफ और बर्रा पुलिस की टीम ने उसे हाईवे अंडरपास के पास दबोच लिया।

ये भी पढ़ें – कैसा रहेगा 29, 30 और 31 दिसंबर को यूपी, दिल्ली और बिहार में मौसम? IMD की ताज़ा भविष्यवाणी

दो झोलों में छोटे-छोटे पैकेट

आरोपी के पास मौजूद दो झोलों से ब्राउन टेप से पैक किए गए छोटे-छोटे पैकेट बरामद हुए। मौके पर तराजू मंगवाकर वजन कराया गया, जिसमें कुल 13.2 किलो चरस पाई गई। पूछताछ में आरोपी ने तस्करी की बात स्वीकार कर ली है।

ट्रैफिक रोका गया, जुटी भीड़

गिरफ्तारी के दौरान शाम करीब 4:30 बजे अंडरपास के दोनों छोर पर ट्रैफिक रोक दिया गया, जिससे लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने कार्रवाई का वीडियो भी रिकॉर्ड किया है।

फिलहाल आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पुलिस नेटवर्क से जुड़े अन्य तस्करों की तलाश में जुटी है।

ये भी पढ़ें – ‘पुतिन की मौत…’ क्रिसमस पर जेलेंस्की की दुआ, रूस के खिलाफ तीखे संदेश से मचा हलचल

Karan Pandey

Recent Posts

आंधी-बारिश का कहर,पेड़ और मकान गिरे,चार की मौत

निचलौल में युवक, फरेंदा में बुजुर्ग महिला और सदर में दंपती की गई जान, डीएम…

3 minutes ago

नदियों के तेवर तल्ख, खतरे के निशान से ऊपर पहुंचा जलस्तर; कई इलाकों पर बाढ़ का दबाव

कुशीनगर में गंडक खतरे के मुहाने पर, बूढ़ी राप्ती समेत सात नदियां खतरे के निशान…

11 minutes ago

देवरिया में चला बहू-बेटी अभियान, महिलाओं को अधिकार और कानूनों की दी जानकारी

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मिशन शक्ति फेज-5.0 के द्वितीय चरण के तहत रविवार को जिले…

17 minutes ago

लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा 2026 का ऐलान, 21 अक्टूबर तक भर सकेंगे फॉर्म; योग्यता और अंकों का पूरा विवरण

बिहार विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा 2026: आवेदन की तारीख घोषित, 150 अंकों की होगी परीक्षा…

52 minutes ago

यूपी में आसमान से आफत! 60 घंटे में 56 मौतें, 117 मकान तबाह; बाढ़ के खतरे से कई जिले अलर्ट

यूपी में बारिश का कहर: 60 घंटे में 56 मौतें, 117 मकान क्षतिग्रस्त; कई जिलों…

1 hour ago