—🌞—
डूबते, उदय होते सूर्य को अर्घ्य
आज वृत्तधारियों से मिल रहा हैं,
प्रकृति से प्रेम अनोखा जागा है,
शाम-सुबह का संयोग मिला है।
अस्ताचल गामी सूर्य को अर्ध्य उपासकों के द्वारा दिया जायेगा,
कल उगते सूरज को फिर पूजेंगे,
तब छठमैया वृत पारायण होगा।
उगते सूर्य को सभी नमन करते हैं,
पर भारत में अस्त होते सूर्य का भी
हम सदा से पूजन करते आये हैं,
सनातन से छठ पर्व मनाते आये हैं।
प्रकृति की पूजा जनहित पूजा है,
अस्त होना और फिर उदय होना,
प्रकृति की स्वाभाविक प्रक्रिया है,
स्थिरता, गति पाना ही जीवन है।
छिति, जल, पावक, गगन, समीर
सब छठि पूजा में मंगल कारक हैं,
फल, फूल, नारियल, गन्ना सभी,
छठ महापर्व में प्रकृति पोषक हैं।
नहीं मंत्र की आवश्यकता और न
कोई पंडित और पुजारी होता है,
लोक गीत ही मंत्र और स्त्री-पुरुष
सभी स्वयं प्रत्येक पुजारी होता है।
आदित्य अति अद्भुत अत्यंत कठिन,
छठ महापर्व का यह पावन वृत्त है,
जो चार दिनों में पारायण होता है,
आदित्य-भास्कर को समर्पित है।
•कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’
पटना (राष्ट्र की परम्परा )बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जल्द ही देश की सबसे सुरक्षित…
औरैया भगौतीपुर ट्रामा सेंटर जल्द होगा शुरू, डीएम के निर्देश से ग्रामीणों को बड़ी राहत…
UP मदरसा बोर्ड परीक्षा 2026: 9 फरवरी से शुरू होंगी मुंशी, मौलवी और आलिम की…
India-US Trade Deal को लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार देर रात बड़ा…
US Trade Deal पर पीयूष गोयल का बड़ा बयान, बोले– भारत को सबसे अच्छी शर्तें…
WPL 2026 Eliminator Match Result: वीमेंस प्रीमियर लीग 2026 (WPL 2026) के एलिमिनेटर मुकाबले में…