अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य आज: खरना के साथ 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)l लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व सूर्याछठ अर्थात छठ नहाय खाय से शुरू हो चुका है। खरना के साथ ही 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू हो गया है। रविवार को व्रती अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य देंगे।
वहीं प्रात:कालीन अर्घ्य सुबह 06.00 बजे के आसपास दिया जाएगा। प्रात:कालीन अर्घ्य के साथ ही छठ का व्रत समाप्त हो जाएगा।
छठ व्रत को लेकर जिले में तमाम तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। जिले में सैकड़ों छोटे-बड़े ऐसे घाट हैं, जहां भक्त अस्ताचलगामी और उदयाचल सूर्य को अर्घ्य देंगे। इन सभी घाटों के लिए प्रशासन और नगर पालिका व नगर पंचायतों की ओर से तमाम तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।
जनपद मुख्यालय के प्रमुख छठ घाट पक्का पोखरा, समय माता मंदिर के पीछे का तालाब, जिले में बहने वाली नदियों के तट पर बने घाटों पर तमाम तैयारियां की गई हैं।

जिले के विभिन्न घाटों पर लाखों लोग अर्घ्य देंगे। ऐसे में सामान्य दिनों के मुकाबले अधिक भीड़ रहने वाली है। ऐसे में प्रशासन ने किसी भी तरह की अनहोनी न हो, लोगों को जाम आदि में परेशान न होना पड़े इसे लेकर तैयारी की है।

rkpnews@desk

Recent Posts

सेवा संकल्प अभियान के तहत दीपों से जगमगाया पैडलेगंज फ्लाईओवर

सांसद रवि किशन ने किया दीप प्रज्वलन, ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के बीच उमड़ा उत्साह गोरखपुर…

6 hours ago

देवी तरकुलहा धाम में भव्य दीपोत्सव, श्रद्धालुओं ने लिया सेवा का संकल्प

चौरी चौरा/गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार…

6 hours ago

वैदिक परंपरा से मनाई गई भगवान विश्वकर्मा की जयंती

काव्य पाठ, हवन-पूजन और विशाल भंडारे का हुआ आयोजन बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। अखिल भारतीय…

6 hours ago

प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर सेवा अभियान: सीएचसी में सफाई की, मरीजों को बांटे फल

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । मिहींपुरवा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार…

6 hours ago

आडिटोरियम में टूल किट वितरण कार्यक्रम, लाभार्थियों को वितरित किये गये डेमो चेक

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का हुआ सजीव प्रसारण बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के…

6 hours ago

प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर विधायक ने सीएचसी में अल्ट्रासाउंड सुविधा का किया शुभारंभ

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर चलाए जा रहे…

6 hours ago