देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा)। रविवार को भीखमपुर रोड स्थित सुहेलदेव सम्मान स्वाभिमान पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभय नंदन बरनवाल के कैम्प कार्यालय पर वरिष्ठ नागरिकों की एक बैठक हुई। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक समाज का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है और उन्हें सम्मान की आवश्यकता होती हैं। भारतीय रेल में वरिष्ठ नागरिकों को यात्रा के दौरान रियायत की सुविधा थी जो कोविड-19 महामारी के दौरान अस्थाई रूप से बंद कर दिया गया हैं।
बैठक में भारत सरकार से वरिष्ठ नागरिकों को यात्रा के समय मिलने वाली रियायत की सुविधा को बहाल करने की मांग की गई।
बैठक के पश्चात सुहेलदेव सम्मान स्वाभिमान पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभय नंदन बरनवाल के नेतृत्व में वरिष्ठ नागरिकों ने सलेमपुर के सांसद रमाशंकर विद्यार्थी से मिलकर उन्हें ज्ञापन देकर अनुरोध किया गया कि वरिष्ठ नागरिकों को रेल यात्रा में मिलने वाले रियायत को फिर से बहाल कराने हेतु संसद में प्रस्ताव लाकर देश के समस्त वरिष्ठ नागरिकों को सम्मान दिलाने का कष्ट करें। प्रतिनिधि मंडल में राजीव श्रीवास्तव, सुभाष राय, जवाहर लाल बरनवाल, श्रीकांत मणि, नंदकिशोर मिश्रा, अशोक मिश्रा, कृष्ण मनोहर वर्मा आदि शामिल रहे।
दहेज हत्या में दो दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया 17-17 हजार रुपये का जुर्माना…
मिलेट्स प्रतियोगिताओं में महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के छात्रों का दबदबा, तीनों प्रतियोगिताओं में हासिल किए…
भागलपुर/देवरिया। (राष्ट्र की परम्परा) मईल थाना क्षेत्र में भागलपुर ब्लॉक कार्यालय और बीजीएम क्रिश्चियन इंटर…
यूपी की महिलाओं को मिलेगा ब्याज मुक्त कर्ज, 20 हजार से शुरू होगी मदद; अगली…
किसानों के लिए बड़ी राहत: सोलर पंप पर 90% तक सब्सिडी, सिंचाई खर्च घटाने में…
लेखक: चंद्रकांत सी. पूजारी, गुजरात लोकतंत्र में राजनीति को समाज सेवा का सर्वोच्च माध्यम माना…