लखीमपुर खीरी में किशोर का शव मिलने से तनाव, गाँव में भारी पुलिस बल तैनात

लखीमपुर खीरी।(राष्ट्र की परम्परा डेस्क)भीरा क्षेत्र के लालजी पुरवा से लापता किशोर का शव मिलने के बाद क्षेत्र में तनावपूर्ण हालात बन गए हैं। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और अब शव गाँव पहुँचने की संभावना है। ग्रामीण बड़ी संख्या में शव के गाँव पहुँचने का इंतज़ार कर रहे हैं, जिसके चलते माहौल और अधिक संवेदनशील हो गया है।

स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने एहतियातन कड़े सुरक्षा इंतज़ाम किए हैं। गाँव और आसपास के इलाकों में पीएसी की एक प्लाटून के साथ ही कई थानों की पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। सीओ गोला स्वयं मौके पर मौजूद हैं और स्थिति पर नज़र बनाए हुए हैं।

मामला दो समुदायों के बीच का होने के कारण प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात है। वहीं, घटना की गंभीरता को देखते हुए बीजेपी के जिला मंत्री समेत कई स्थानीय भाजपा नेता भी गाँव पहुँच चुके हैं।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए हर जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। फिलहाल माहौल तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में बताया जा रहा है।

Editor CP pandey

Recent Posts

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

11 hours ago

घर में घुसे जहरीले कोबरा ने ली मासूम की जान, 10 वर्षीय सपना की मौत से गांव में मातम

निचलौल रेफर के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, रेस्क्यू टीम…

14 hours ago

बीबीएयू में राष्ट्रीय मीडिया कार्यशाला, जिम्मेदार पत्रकारिता और फैक्ट-चेकिंग पर दिया गया जोर

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…

1 day ago

भूगोल की पढ़ाई के खुले नए रास्ते, अब किसी भी संकाय के छात्र ले सकेंगे प्रवेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…

1 day ago

भाजपा नेताओं ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का किया भव्य स्वागत

बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…

1 day ago

विज्ञान और कहानी के संगम से निखरी बच्चों की प्रतिभा, ‘एससीआई-टेल्स 2026’ का भव्य आयोजन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय बौद्ध संग्रहालय, गोरखपुर द्वारा आयोजित 'एससीआई-टेल्स 2026 (साइंस, क्रिएटिविटी एंड…

1 day ago